{"_id":"65a50b53552e4f3ad30d86d3","slug":"uttarakhand-news-congress-national-president-mallikarjun-kharge-will-come-to-dehradun-on-28th-january-2024-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद 28 को पहली बार देहरादून आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, जनसभा भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद 28 को पहली बार देहरादून आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, जनसभा भी होगी
Mon, 15 Jan 2024 04:14 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:14 PM IST
सार
Uttarakhand News: अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं। देहरादून में उनकी जनसभा भी होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं। देहरादून में उनकी जनसभा प्रस्तावित है। कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी शैलजा कुमारी ने इसकी जानकारी दी। साथ ही पार्टी पदाधिकारी व विधायकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि आज सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पहली बार देहरादून पहुंचीं। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान विधायकों के साथ बैठक की।
इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, हरीश धामी, सुमित ह्रदयेश, मदन विष्ट समेत अन्य विधायक की मौजूद रहे। कुमारी शैलजा ने कहा कि आपसी मत भेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भी चर्चा की गई।