फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress state in-charge Kumari Shailja reached party office read all updates in hindi

Dehradun: कांग्रेस भवन पहुंचीं प्रदेश प्रभारी, ढाई घंटे में चार बैठकें निपटाईं, कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत

Mon, 15 Jan 2024 02:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Jan 2024 02:53 PM IST
सार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी पाधिकारियों के साथ की। उन्होंने राज्य की पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress state in-charge Kumari Shailja reached party office read all updates in hindi
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा - फोटो : am

विस्तार

लोकसभा चुनाव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर नवनियुक्ति प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी उत्तराखंड आईं। लेकिन थोड़ी देर के लिए। फ्लाइट पकड़ने के लिए उन्होंने ढाई घंटे में चार बैठकें निपटाईं। सोमवार को प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचीं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को एकजुट ही नहीं, गिरेबान में झांकने की नसीहत दी।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बागेश्वर उपचुनाव के बाद उत्तराखंड से दूरी बनाए रखी। कांग्रेस हाईकमान ने शैलजा कुमारी को प्रभारी के रूप में उत्तराखंड की कमान सौंपी। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नए प्रभारी का इंतजार कर रहे थे। जिससे संगठन की गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में नया जोश का संचार हो सके। सोमवार को नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड पहुंची। जौलीग्रांट से लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनका शाम छह बजे फ्लाइट से वापस दिल्ली लौटने का पहले से कार्यक्रम तय था, लेकिन शाम की फ्लाइट रद्द होने पर चार बजे की फ्लाइट से दिल्ली लौट गईं।
विज्ञापन

Uttarakhand: नदियों में प्रवाहित की गई स्थाई निवास प्रमाणपत्र की प्रतियां, बोले लोग-फिर बड़े आंदोलन की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

11.45 बजे प्रदेश प्रभारी पार्टी कार्यालय राजीव भवन पहुंची। उन्होंने सबसे पहले पीसीसी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पार्टी के विधायकों, उसके बाद पूर्व विधायकों और चौथी बैठक जिला अध्यक्षों के साथ की। ढाई घंटे के भीतर ही उन्होंने चारों बैठकें निपटाईं। कुछ देर के लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और नसीहत दी कि कोई भी संगठन टीम वर्क और अनुशासन के बिना नहीं चलता है। सभी पदाधिकारियों को आपस मिलकर काम करना होगा। एक-दूसरे पर टिप्पणी करने से पहले पदाधिकारियों को अपने गिरेबान में झांकना होगा कि हम पार्टी के लिए क्या योगदान दे रहे हैं।

कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है। केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच जाकर पर्दाफाश करना है। इसके लिए पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर 10 परिवारों से संपर्क करना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed