फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami Will Handle yashpal arya Departments

चुनाव 2022: कांग्रेस में लौटने के बाद सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट से हटाया, मुख्यमंत्री के पास रहेंगे विभाग

Mon, 11 Oct 2021 11:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Oct 2021 11:09 PM IST
सार

आर्य के पास परिवहन समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन व आबकारी मंत्रालय थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami Will Handle yashpal arya Departments
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए यशपाल आर्य को प्रदेश मंत्रिमंडल से हटा दिया है। हालांकि आर्य ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया था, लेकिन सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने यशपाल आर्य को पद मुक्त करने की अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


आर्य के पास परिवहन समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन व आबकारी मंत्रालय थे। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर यह भी आदेश दिए कि आर्य के आवंटित विभाग व विषय मुख्यमंत्री के पास अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में रहेंगे।
विज्ञापन


आर्य के जाने से कोई भी असर नहीं पड़ेगा : भाजपा
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पार्टी छोड़ने पर प्रदेश भाजपा ने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थों की वजह से कोई पार्टी छोड़कर जाता है तो उसे कौन रोक सकता है। इसकी वजह व्यक्तिगत स्वार्थ और बड़ा पद पाने की लालसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के हुए यशपाल: बेअसर रही सीएम धामी की चाय डिप्लोमेसी, हरीश रावत के 'मास्टर स्ट्रोक' ने भाजपा के सामने खड़ा किया संकट

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा एक कैडर बेस पार्टी है। पार्टी के बूथ स्तर तक कार्यकर्ता हैं। किसी के पार्टी छोड़कर जाने से भाजपा को कोई असर नहीं होगा। पार्टी 60 प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में राष्ट्र हित और व्यक्तिगत हित में से किसी एक को चुनना होता है। जो व्यक्ति अपने व्यक्तिगत हित को सर्वोपरि रखेगा, उसे भाजपा में समस्या आनी ही आनी है।

विपक्षी नेता पार्टी के संपर्क में
पार्टी मीडिया प्रभारी ने कहा कि कुछ समान विचारधारा के विपक्षी नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी उनका स्वागत करेगी। पहले भी भाजपा की विचार और विकासपरक सोच के चलते कई लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।

जाने वाले को कहां रोक सका है कोई : धामी

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके विधायक बेटे संजीव आर्य के भाजपा छोड़ने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शायद उनके व्यक्तिगत हित सामने आ गए होंगे। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम से मीडिया कर्मियों ने यशपाल आर्य के पार्टी छोड़ने से जुड़ा प्रश्न पूछा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमेशा हम लोगों ने सभी का सम्मान किया है। आदर किया।

हमने परिवार माना है। भाजपा परिवार में राष्ट्र प्रथम है, पार्टी द्वितीय है और व्यक्तिगत अंतिम का सिद्धांत है। जिनको इसमें परेशानी होती होगी, हो सकता है उनके व्यक्तिगत हित ज्यादा आगे आ जाते होंगे, तो वह भाजपा में असहज हो जाते होंगे। मैं समझता हूं कि उनका व्यक्तिगत हित आगे आ गया होगा। अंत में उन्होंने शायराना अंदाज में दो पंक्तियां पढ़ीं। ‘जाने वाले को कहां रोक सका है कोई, तुम चले हो तो रोकना वाला भी नहीं कोई।’

ब्रेक फॉस्ट डिप्लोमेसी भी रही नाकाम
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री की ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी भी नाकाम रही। नाराज आर्य ने पार्टी छोड़ने के पहले ही संकेत दे दिए थे। उनकी नाराजगी की चर्चाएं काफी समय से सियासी हवाओं में तैर रही थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर गए थे। नाश्ते की टेबल पर दोनों नेताओं के बीच गुफ्तगू हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने किसी भी तरह की नाराजगी की चर्चाओं को खारिज किया। इसके बाद आर्य मुख्यमंत्री के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखे। उन्होंने बयान भी दिया था कि वह भाजपा परिवार के सदस्य हैं और उनके बारे में की जा रहीं चर्चाएं साजिश का हिस्सा हैं, लेकिन अटकलें सही साबित हुईं।

भाजपा विचारधारा और सिद्धांतों वाली पार्टी है। यहां राष्ट्रहित सबसे ऊपर है। व्यक्तिगत हित के लिए कोई स्थान नहीं है। किसी के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

व्यक्तिग स्वार्थों के लिए यदि कोई व्यक्ति जाए, तो उसे कौन रोक सकता है। व्यक्तिगत स्वार्थ और बड़ा पद पाना है। हमारा बूथ तक संगठन है। भाजपा को कोई असर नहीं पड़ेगा।
- कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed