फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar Singh Dhami planted a tree in nagar nigam tree plantation drive

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधरोपण, आगंतुकों से किया फूलों के बजाय पौधे लाने का अनुरोध

Thu, 28 Jul 2022 09:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Jul 2022 09:25 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि पौधरोपण करना महत्वपूर्ण है। मैं अपने आगंतुकों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे लिए फूलों के बजाय पौधे लेकर आएं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar Singh Dhami planted a tree in nagar nigam tree plantation drive
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार को नगर निगम देहरादून की ओर से रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया। सीएम धामी ने भी इस दौरान पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करना महत्वपूर्ण है। मैं अपने आगंतुकों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे लिए फूलों के बजाय पौधे लेकर आएं। हमें हर मौके पर पौधरोपण करना चाहिए। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हमारा लोक पर्व हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं पौधरोपण को समर्पित है। हरियाली, पेड़, पौधे, जंगल के संरक्षण की बदौलत आज हमें शुद्ध जल एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का लाभ मिल रहा है। एक ओर जहां दुनिया विकास की ओर लगातार बढ़ रही है। विज्ञान नई ऊंचाइयों को छू रहा, वहीं हमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पौधरोपण जैसे कार्य भी करने होंगे, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को  शुद्ध पर्यावरण मिल सके।
विज्ञापन


कहा कि उत्साह एवं जोश से हमें हमेशा ऊर्जा मिलती है। आपकी ऊर्जा का राजधानी को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाने के अधिक से अधिक काम आएं, इसके लिए हमें सर्वश्रेष्ठ देना होगा। कहा कि हरेला पर्व के तहत एक माह तक कई स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हमारे जीवन में इस्तेमाल होने वाले आज भी कई संसाधन हमें प्रत्यक्ष रूप से हमारी प्रकृति से उपलब्ध होते हैं। हम प्रकृति को किस तरह संरक्षित एवं फायदा पहुंचा सकते हैं, इसके बारे में सोचना चाहिए, प्रकृति की सेवा कर स्वयं को सुख की प्राप्ति होती है।             
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हमें एक पद्धति बनानी होगी, जन्मदिवस समेत अन्य सभी मौकों पर हमें पौधे लगाने चाहिए। हम सभी को इकोनामी और इकोलॉजी में संतुलन बनाना होगा। कहा कि राज्य सरकार ने इतिहास में पहली बार सुगम सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए बजट का प्रावधान किया है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही हर व्यक्ति को उसके रखरखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कहा कि हमारा प्रदेश हरियाली का प्रतीक है एवं प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, परंतु इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी यहां के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए। महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि निगम की ओर से एक महीने तक पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा, जिसके तहत कई वार्डों में पौधरोपण किया जाएगा।


ये रहे मौजूद
विधायक राजपुर खजानदास, विधायक सविता कपूर, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, डीएम सोनिका, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, नगर आयुक्त मनुज गोयल, एडीएम वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट एवं दून डिफेंस अकेडमी के छात्र/छात्राएं मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed