फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Chinese soldiers again increased patrolling on india china border Area

उत्तराखंड: बर्फ पिघलने के साथ ही चीनी सैनिकों ने फिर बढ़ाई सीमा पर गश्त, भारतीय जवान भी रख रहे नजर

Tue, 15 Jun 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Jun 2021 02:30 AM IST
सार

लद्दाख में सीमा विवाद और भारत के लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद से चीन बौखलाया हुआ है। अब चीनी सैनिक बर्फ के पिघलने और मौसम के सामान्य होने के बाद फिर से ऊपरी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Chinese soldiers again increased patrolling on india china border Area
चीन सीमा क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फ पिघलने के साथ ही चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा पर गश्त बढ़ा दी है। सर्दी में निचले क्षेत्रों में स्थित कैंपों में लौटे सैनिक बर्फ कम होने के बाद फिर से ऊपरी इलाकों की ओर बढ़ने लगे हैं। सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी चीन की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


लद्दाख में सीमा विवाद और भारत के लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद से चीन बौखलाया हुआ है। उसने भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में पहले की तुलना में ज्यादा सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: 40 मीटर क्षतिग्रस्त हुआ मलारी हाईवे, सेना और आईटीबीपी का चीन सीमा से संपर्क टूटा, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष नवंबर तक चीनी सैनिकों के भारतीय सीमा के बेहद करीब तक गश्त करने की सूचनाएं आती रहीं हैं। नवंबर के बाद भारी बर्फबारी होने से चीनी सैनिक ठंड बर्दाश्त नहीं कर पाए थे और उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्रों से निचले क्षेत्रों की ओर लौटना पड़ा था।  


सूत्रों के अनुसार अब वह बर्फ के पिघलने और मौसम के सामान्य होने के बाद फिर से चीनी सैनिक ऊपरी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगे हैं। चीनी सैनिकों की हलचल बढ़ते देख भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी चौकस हो गई हैं। भारतीय सेना और अर्द्ध सैनिक बल ड्रैगन की हरकतों के बाद से सीमा पर पूरी नजर बनाए हुए है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी चीन सीमा पर लगातार गश्त कर रहे हैं। 

नेपाल ने भी बढ़ाई सीमा पर चौकसी 
कालापानी विवाद के बाद नेपाल ने भी सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। नेपाल भारतीय सीमा से सटे क्षेत्रों में बीओपी स्थापित करने का काम कर रहा है। इसके अलावा सीमा के गांवों के लिए जाने वाले पैदल रास्तों को ठीक करने का काम कर रहा है। दार्चूला से तिंकर के लिए बन रही सड़क निर्माण में भी तेजी देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed