{"_id":"64181205ee36bb7fe5067457","slug":"uttarakhand-news-chaitra-navratri-will-be-celebrated-as-nari-shakti-utsav-across-state-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेशभर में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाएंगे नवरात्र, नौ दिन तक आयोजित होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेशभर में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाएंगे नवरात्र, नौ दिन तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
Mon, 20 Mar 2023 01:34 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:34 PM IST
सार
कार्यक्रम के तहत दुर्गा सप्तमी, रामचरितमानस, देवी गायन, देवी जागरण आदि पाठ आयोजित किए महिलाओं एवं बालिकाओं की इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से सहभागिता की जाएगी।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को इस बार उत्तराखंड में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये अवमुक्त किए हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: कैग की रिपोर्ट में खुलासा, सरकारी वाहन, एंबुलेंस और शव वाहनों में भी ढोया अवैध खनन
विज्ञापन
संस्कृति विभाग के सचिव हरिचन्द्र सेमवाल ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाएगी। वैदिक पुराणों में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। इसे आत्मशुद्धि व मुक्ति का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकरात्मक ऊर्जा खत्म होती है और चारों ओर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
ऐसे में 22 मार्च से 30 मार्च तक नवरात्र उत्तराखंड में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसके तहत दुर्गा सप्तमी, रामचरितमानस, देवी गायन, देवी जागरण आदि पाठ आयोजित किए महिलाओं एवं बालिकाओं की इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से सहभागिता की जाएगी।