Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news case filed on cabinet minister Prem Chand Aggarwal and Three Other in fight with youth case

युवक की पिटाई मामला: तीन घंटे में मिल गया RTI का जवाब, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत चार हैं नामजद

Sun, 07 May 2023 11:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 May 2023 11:38 PM IST
सार

आरटीआई की बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि मामले में मंत्री समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand news case filed on cabinet minister Prem Chand Aggarwal and Three Other in fight with youth case
कैबिनेट मंत्री और युवक में मारपीट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश में शिवाजी नगर के युवक सुरेंद्र सिंह नेगी की बीच सड़क पर पिटाई के मामले में कैबिनेट मंत्री समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने यह जानकारी रविवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत सुरेंद्र की पत्नी दमयंती देवी को उपलब्ध कराई है। खास बात यह है कि दमयंती देवी ने रविवार सुबह ही थाने में आरटीआई लगाई थी और तीन घंटे के अंदर पुलिस ने जानकारी उपलब्ध करा दी।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने आरटीआई की बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया कि मामले में मंत्री समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सुरेंद्र सिंह नेगी ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ कौशल बिजल्वाण और गनर गौरव राणा के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन


Bull Ride Viral Video: वाराणसी नहीं ऋषिकेश का है युवक के सांड की सवारी का वायरल वीडियो, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य हेड कांस्टेबल दीपक नेगी का नाम भी विवेचना में आया था। सभी को नामजद कर लिया गया है। इस मामले में सुरेंद्र की ओर से एम्स चौकी में दी गई तहरीर को भी समायोजित कर लिया गया है।

Trending Videos

ये बिंदु भी किए गए स्पष्ट

आरटीआई में सुरेंद्र नेगी को पुलिस सुरक्षा में रखने के बारे में स्पष्ट किया गया है। बताया गया कि घटना के दिन सुरेंद्र नेगी को पुलिस सुरक्षा में रखा गया था ताकि उसके साथ कोई अप्रिय घटना न हो। सुरेंद्र सिंह नेगी का मेडिकल न कराए जाने वाले बिंदु पर जानकारी दी गई कि सुरेंद्र सिंह नेगी ने ऐसा कोई कारण नहीं बताया गया था कि जिससे उस समय मेडिकल कराया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed