उत्तराखंड: हरिद्वार में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 2030 तक तैयार करने का लक्ष्य- सतपाल महाराज
धर्मनगरी हरिद्वार में जल्द ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इससे देश विदेश से उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार ने धर्मनगरी हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की संभावनाओं को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर से एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने के आदेश दिए।
सोमवार को हरिद्वार दौरे पर आए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार धर्म एवं संतों की नगरी है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके ठीक पास योग नगरी ऋषिकेश और राजधानी देहरादून है।
यह भी पढ़ें... रुड़की : केंद्र ने सीबीआरआई को सौंपा नेपाल में अस्पताल बनाने का जिम्मा, भारत ने की थी मदद की घोषणा
हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के लिए विदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, इसलिए हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के यहां आने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
महाराज ने कहा कि जिलाधिकारी ने एविएशन, राजस्व और अन्य विभागों की संयुक्त टीम बनाई है। टीम एयरपोर्ट के लिए करीब 1000 एकड़ जमीन का चयन करेगी। 2030 तक इस एयरपोर्ट को तैयार करने का लक्ष्य है। इससे चारधाम यात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा।
2010 में भी हुई थी कवायद
हरिद्वार में इंटरनेशल एयरपोर्ट बनाने के लिए एक दशक पहले भी पहल शुरू हुई थी। तब कमेटी ने रुड़की और हरिद्वार के बीच जमीन उपलब्ध होने की बात कही थी, लेकिन अब नए सिरे से भूमि की तलाश शुरू होगी।
लोक कलाकारों की होगी मदद
पर्यटन मंत्री ने कहा कि कोरोना ने हर किसी की रोजी-रोटी प्रभावित की है। इनमें लोक कलाकार भी शामिल हैं। सरकार लोक कलाकारों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रकाश मोहन गढ़वाली बेहतरीन लोक कलाकार हैं। कोविड से रिकवरी कर रहे हैं। निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारकों का कोविड इलाज नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।