{"_id":"60b48b158ebc3e29c42ad527","slug":"roorkee-center-entrusted-to-cbri-to-set-up-hospital-in-nepal-after-2015-earthquake","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की : केंद्र ने सीबीआरआई को सौंपा नेपाल में अस्पताल बनाने का जिम्मा, भारत ने की थी मदद की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की : केंद्र ने सीबीआरआई को सौंपा नेपाल में अस्पताल बनाने का जिम्मा, भारत ने की थी मदद की घोषणा
Mon, 31 May 2021 12:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
अंकित कुमार गर्ग, अमर उजाला, रुड़की
अंकित कुमार गर्ग, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 31 May 2021 12:50 PM IST
सार
वर्ष 2015 में आए भूकंप के बाद नेपाल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने के लिए भारत ने की थी मदद की घोषणा, 50 मिलियन डॉलर के अनुदान से बनाए जाने हैं 147 हॉस्पिटल, सर्वे और डिजाइनिंग के बाद 84 का निर्माण शुरू।
विज्ञापन
नेपाल
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की और भारतीय दूतावास को नेपाल में 147 हॉस्पिटल के डिजाइन एवं निर्माण का जिम्मा सौंपा है। नेपाल में वर्ष 2015 में आई भूकंप त्रासदी से हुए भारी नुकसान के बाद भारत सरकार ने 50 मिलियन डॉलर की मदद की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इसके तहत बनाए जाने वाले हॉस्पिटल में से 84 का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। संस्थान के वैज्ञानिकों ने 7 से 8 तीव्रता तक के भूकंप को सहने के लिहाज से हॉस्पिटल के भवनों को डिजाइन किया है। भारतीय दूतावास स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित कराने के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अजय चौरसिया ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से सीबीआरआई को अगस्त, 2020 में ‘रिकंसंट्रक्शन ऑफ सेस्मिक डिजास्टर रेजीलिएंस हेल्थ बिल्डिंग इन नेपाल’ प्रोजेक्ट दिया गया है। इसके बाद संस्थान निदेशक डॉ. एन गोपालकृष्णन के निर्देशन में डॉ. अजय चौरसिया, एसके नेगी और डॉ. सुवीर सिंह के अलावा अन्य 20 वैज्ञानिकों की टीम ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। इसके तहत नेपाल में 147 हॉस्पिटल बनाए जाने हैं। इनमें से अलग-अलग जगहों पर 84 अस्पतालों के निर्माण का काम शुरू हो गया है। इसमें 30 बेड से लेकर 200 बेड तक के हॉस्पिटल शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नेपाल में वर्ष 2015 में आए भूकंप के बाद भारी संख्या में हॉस्पिटल और अन्य भवनों को नुकसान पहुंचा था। ऐसे में नेपाल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने के लिए भारत सरकार ने 50 मिलियन डालर की मदद की घोषणा की थी। इसके बाद सीबीआरआई और भारतीय दूतावास को नेपाल में हॉस्पिटल बनाने के कहा गया। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल के भवनों का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि सात से आठ तीव्रता के भूकंप में नुकसान नहीं पहुंचेगा।
सुविधाओं और मानकों के अनुरूप तैयार किए डिजाइन
वैज्ञानिक डॉ. अजय चौरसिया ने बताया कि हॉस्पिटल के डिजाइन में सभी मानकों और सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। सही वेंटिलेशन के अलावा वार्डों के साइज और स्टाफ नर्स आदि की सभी जरूरी सुविधाओं को स्थापित किया गया है। आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
भूकंप से नेपाल में डैमेज हुए हजारों भवन
नेपाल में अप्रैल 2015 में आए भूकंप से भारी तबाही हुई थी। कई हजार लोगों की मौत हुई जबकि हजारों अस्पतालों और अन्य संस्थानों के भवन डैमेज हो गए थे। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे। भूकंप का केंद्र लामजुंग में दूर धरती की सतह से करीब 15 किमी नीचे था।