फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : brother sexually assault seven year old sister

Uttarakhand News : भाई ने किया सात साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2021 08:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : brother sexually assault seven year old sister
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव में तहेरे भाई ने सात साल की बहन से दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शनिवार शाम कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनकी सात साल की बेटी को उसका तहेरा भाई बहला फुसलाकर घर ले गया।

विज्ञापन


आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी, विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर

उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। रोते बिलखते आई मासूम ने परिजनों को यह बात बताई। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम में एसआई नेहा ध्यानी, अवनीश कुमार, रमेश भट्ट, महिपाल सिंह आदि थे। 
विज्ञापन


हल्द्वानी : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल की कठोर सजा सुनाई

पॉक्सो अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 15 साल की कठोर सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। वार्ड नंबर 24, गफूर बस्ती थाना बनभूलपुरा निवासी नफीस पर आरोप लगा था कि उसने 20 नवंबर 2017 को 14 साल की किशोरी को अपने परिचित के घर बुलाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद किशोरी की हालत बिगड़ी तो उपचार भी करना पड़ा

किशोरी ने घर वालों को यह बात बताई तो पिता ने बनभूलपुरा थाने में इसकी शिकायत की। इसके बाद नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। दुष्कर्म के बाद किशोरी की हालत बिगड़ी तो उपचार भी करना पड़ा था। शासकीय अधिवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि इस मामले में नौ गवाह पेश किए गए थे। पॉक्सो अदालत की जज अर्चना सागर ने शनिवार को नफीस को दोषी करार देकर सजा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed