{"_id":"609bda2a8ebc3e74f612cd87","slug":"uttarakhand-news-boulder-fell-on-car-on-rishikesh-badrinath-highway-two-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, कार के ऊपर गिरा बोल्डर, दो लोग एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, कार के ऊपर गिरा बोल्डर, दो लोग एम्स में भर्ती
Wed, 12 May 2021 07:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 12 May 2021 07:21 PM IST
सार
घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रही एक बोलेरो संख्या uk09-ta-0058 पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बुधवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग से ऋषिकेश जा रही कार पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। बोल्डर गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रही एक बोलेरो संख्या uk09-ta-0058 पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। तभी एक बड़ा बोल्डर कार के ऊपर गिर गया। बोल्डर कार के बोनट और छत पर गिरा। बोल्डर गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में कार सवार दो लोग कार में ही फंस गए और बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: हल्द्वानी से गौनियारों जा रही कार खाई में गिरी, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना व्यासी पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। तुरंत ही दोनों घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। फिलहाल एम्स में ही दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: शादी करने पैतृक गांव जा रहा था परिवार, दुल्हन और पिता की मौत से घर में छाया मातम, तस्वीरें...
दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार को हादसा कौड़ियाला-सिंगटाली के बीच हुआ। कार को पूरण सिंह 54, पुत्र चंदन सिंह, निवासी आरम, देवलधार, कुंजापुरी टिहरी गढ़वाल चला रहे थे, जबिक उनके साथ मनोहर शर्मा 53 पुत्र मंगलदत्त, निवासी कनखल हरिद्वार थे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: हंसी-खुशी शादी से लौट रहे थे कार सवार, हुआ हादसा और कई घरों में छाया मातम, तस्वीरें