उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ में शादी समारोह से लौट रहे कार सवार मय कार खाई में गिर गए। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात करीब आठ सात बजे यह हादसा हो गया। जिसके बाद खुशी की इस घड़ी में कई घरों में मातम पसर गया। बदरीनाथ हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाप, बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे में पित्रा-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई से शवों को निकाला। पीपलकोटी से आगे पाखी के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया कि ये सभी लोग जोशीमठ से शादी समारोह में शामिल होने के लिए भीमतला गांव गए हुए थे।
उत्तराखंड : इस साल हादसों के आंकड़े आए तो परिवहन विभाग के अधिकारियों में मचा हड़कंप
शनिवार रात के समय ये लोग वापस लौट रहे थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात करीब आठ सात बजे यह हादसा हो गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। सूचना के बाद रविवार सुबह पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और खाई से पांच शवों को बाहर निकाला।
2 of 5
कार दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहींं चल पाया है।
3 of 5
कार दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात बरात के सभी वाहन तो जोशीमठ पहुंच गए, लेकिन यह कार नहीं पहुंची।
4 of 5
कार दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को रात को सूचना दी गई। रविवार को सुबह घटना स्थल का पता चल पाया।
5 of 5
कार दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों के नाम : प्रताप नैथवाल (52) पुत्र स्व. भवान दास, नीती, कौड़िया, रजत नैथवाल (22) पुत्र प्रताप नैथवाल, प्रवीन नैथवाल(23) पुत्र स्व. वसंत नैथवाल, गणेश गमस्वाल (33) पुत्र स्व. इंंद्र गमसवाल, बौंला, गमशाली, शैलेंद्र हिंदवाल (35) पुत्र स्व. देवी हिंदवाल, जोशीमठ, फरकिया हैं।