फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News BL Santosh took Bjp Workers Meeting today Regarding Lok sabha Elections

Uttarakhand Bjp: हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दे गए बीएल संतोष, पूरी ताकत से जुटने का किया आह्वान

Thu, 22 Feb 2024 11:48 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Feb 2024 11:48 AM IST
सार

बीएल संतोष ने पार्टी के पांच प्रमुख कार्यक्रम गांव चलो अभियान, दीवार लेखन, महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क, पार्टी में ज्वाॅइनिंग और लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रगति जानी।

विज्ञापन
Uttarakhand News BL Santosh took Bjp Workers Meeting today Regarding Lok sabha Elections
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने प्रदेश संगठन को हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए 50 दिन शेष बचे हैं। इस अवधि में उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। समीक्षा बैठक में तय हुआ कि पार्टी के 30 कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित 10 लोगों से संपर्क साधेगी।

विज्ञापन


प्रदेश पार्टी कार्यालय में उन्होंने लोकसभा चुनाव के संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी, सह प्रभारी व विस्तारकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने पार्टी के पांच प्रमुख कार्यक्रम गांव चलो अभियान, दीवार लेखन, महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क, पार्टी में ज्वाॅइनिंग और लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रगति जानी। उन्होंने ताकीद किया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले पार्टी का हर कार्यकर्ता सभी लाभार्थियों से संपर्क साधने की पूरी कोशिश करे। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्टी का हर कार्यकर्ता एक मार्च से 3 मार्च को चलने वाले इस अभियान में 10 से 20 लाभार्थियों से संपर्क करेगा और उनके मोबाइल से डाटा नमो एप पर अपलोड करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी लाभार्थियों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर पार्टी के लिए आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन


Cabinet Decision: उत्तराखंड में बिल्डर शेल्टर फंड में जमा कराएंगे पैसा, प्राधिकरण बनाएंगे गरीबों के आशियाने
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुई इस बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार कुमार, पुनीत मित्तल, आदित्य चौहान, हेमंत द्विवेदी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पहाड़ में जिन बूथों पर मतदाता कम होंगे, वहां 10 फीसदी वोट बढ़ाने का लक्ष्य होगा, जबकि मैदानी बूथों पर 370 वोट बढ़ाए जाएंगे। पार्टी की कोशिश होगी कि पिछले चुनाव में जिन बूथों पर पार्टी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही, उन्हें पहले व दूसरे स्थान पर लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed