फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: BJP will reach 25 lakh people through virtual conference and rally

वर्चुअल कॉन्फ्रेंस व रैली से 25 लाख लोगों तक पहुंचेगी भाजपा : प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत

Sat, 04 Jul 2020 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Jul 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: BJP will reach 25 lakh people through virtual conference and rally
भाजपा - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कोविड-19 महामारी के हालातों के देखते हुए पार्टी ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस और रैलियों के माध्यम से जन संवाद का सिलसिला शुरू किया है। अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का वर्चुअल माध्यमों से 25 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। प्रदेश में अभी तक 36 विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल कॉन्फ्रेंस व रैलियां हो चुकी हैं। 70 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन और सात मोर्चों के माध्यम से हो रही वर्चुअल रैलियां जारी हैं। ये सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन


कांग्रेस लड़ रही अस्तित्व की लड़ाई

भगत ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। अस्तित्व बचाने के लिए उसके नेता सियासी नौटंकी कर रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस के नेता बैलगाड़ी पर प्रदर्शन कर रहे हैं, मैं उन्हें सलाह देता हूं कि बैलगाड़ी ही चलानी है तो राजस्थान में चलाइये जहां पेट्रोल सबसे अधिक महंगा है।
विज्ञापन


कांग्रेस में मैं बड़ा, तू छोटा की लड़ाई

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने तंज कसा कि कांग्रेस के भीतर भी संग्राम छिड़ा है। वहां मैं बड़ा और तू छोटा की लड़ाई चल रही है। वहां नेता अपना कदम बड़ा दिखाने के लिए लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी का किया गुणगान

उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। जो कार्य 70 साल में नहीं हुए, उन्हें एक साल में कर दिखाया। 80 करोड़ लोगों को पांच महीने तक मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री कल्याण योजना विश्व की सबसे बड़ी योजना है। इस पर डेढ़ लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। मोदी के नेतृत्व में छह साल जितने काम हुए, उतने कांग्रेस कभी सोच भी नहीं सकती थी। जबकि एक समय ऐसा था जब राजनेताओं ने देश का सोना तक बेच दिया। पीएम ने देश का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया। चीन से हुए विवाद में उन्होंने पूरी सख्ती के साथ जवाब दिया। 

कैबिनेट विस्तार पर सीएम से की बात

भगत ने कहा कि वह कैबिनेट विस्तार पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। शाम को मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से कैबिनेट विस्तार पर बात हुई। उन्होंने अपनी बात उनके समक्ष प्रकट कर दी। प्रदेश में कैबिनेट विस्तार प्रस्तावित है। अध्यक्ष बनने के बाद भगत ने भी कैबिनेट विस्तार की वकालत की थी लेकिन कोविड और लाकडाउन के कारण विस्तार लटक गया। पत्रकार वार्ता में जब जिक्र छिड़ा तो भगत ने कहा कि वह फिर सीएम से बात करेंगे।


मुख पत्रिका देव कमल के विशेषांक का किया विमोचन

प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड भाजपा की मुख पत्रिका देव कमल के विशेषांक लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश महामंत्री व प्रभारी कुलदीप कुमार, सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, पत्रिका के संपादक राम प्रताप साकेती, विनोद उनियाल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रवक्ता विनोद सुयाल, सुनील सैनी, मधु भट्ट समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। डॉ. भसीन ने बताया कि पत्रिका का विशेषांक पूरे प्रदेश में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed