फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: bjp Attack on Harish rawat After His Statement

हरीश रावत 2017 के फ्लॉप योद्धा, फिर देख रहे हैं दिवास्वप्न : भाजपा

Fri, 08 Jan 2021 11:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Jan 2021 11:36 PM IST
सार

  • कौरव की संज्ञा देने पर भाजपा मीडिया प्रभारी का पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार

विज्ञापन
Uttarakhand news: bjp Attack on Harish rawat After His Statement
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 2017 के विधानसभा चुनाव का फ्लॉप योद्धा करार दिया। पार्टी ने कहा कि महाभारत तो कांग्रेस में हुआ था, जिसे पूरे देश ने देखा। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत धृतराष्ट्र की भूमिका में थे और अव्यवस्थित और बेहाल उत्तराखंड की दुर्दशा को आंख बंद कर देखते रहे।

विज्ञापन


पार्टी की यह प्रतिक्रिया पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने भाजपा को कौरवों की मिसाल दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत 2017 के फ्लॉप योद्धा रहे और एक बार फिर दिवास्वप्न देख रहे हैं। कहा कि वह आज भाजपा के खिलाफ सभी दलों को कांग्रेस में आकर लड़ने की प्रेरणा दे रहे हैं। लेकिन डूबते जहाज से सब दूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि चुनाव विकास कार्यों पर लड़ा जाता है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली जीरो टॉलरेंस की सरकार ने इसमें खुद को साबित किया। भाजपा ने विकास कार्यों से यह स्पष्ट किया कि उसका किसी से मुकाबला नहीं है। दावा किया कि मिशन 2022 में पार्टी 60 सीटों से अधिक पर जीत दर्ज कर सत्ता पर काबिज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ टिप्पणी के मामले की आंच को कांग्रेस ठंडा नहीं होने देने की कोशिश में है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के दौरे के बाद एक बार फिर पीसीसी इस मामले को लेकर मंथन करेगी। कांग्रेस के दबाव का ही नतीजा रहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को भी कहना पड़ा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को माफ नहीं किया जा सकता। 

कुछ समय पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ एक कार्यकर्ता सम्मेलन में टिपप्णी की थी। इस पर नाराज कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी और प्रदर्शन किया था। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टिप्पणी पर खेद जताया तो नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हस्तक्षेप को देखते हुए भगत को रियायत दी जा सकती है। अब इंदिरा कह रहीं हैं कि भगत को किसी भी तरह से माफ नहीं किया जा सकता है। 

इस मुद्दे की आंच को अब कांग्रेस किसी भी तरह से कम होने देने के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। कांग्रेस अब इस मुद्दे को मातृशक्ति का अपमान बता रही है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के दौरे के तुरंत बाद ही इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समर्थक भी मुखर
इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कितनी संजीदा है। यह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के रुख से भी जाहिर हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता करन माहरा तक इस मामले को लेकर मुखर हैं। सामान्य रूप से ये विधायक नेता प्रतिपक्ष से दूरी बनाकर ही रहते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed