{"_id":"619e0ef58eb9006e7222ed53","slug":"uttarakhand-news-bear-attacked-on-woman-who-went-to-take-grass-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, शोर मचाने के बाद भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: जंगल में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, शोर मचाने के बाद भागा
Wed, 24 Nov 2021 03:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:47 PM IST
सार
घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
भालू के हमले में घायल हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घास काटने जंगल गई भंकोली गांव की एक महिला को भालू ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले में महिला के हाथ-पैर, सिर और पीठ पर गहरी चोट आई है।
विज्ञापन
महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया
घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। भालू की मौजूदगी से गाँव में भय का माहौल है।
विज्ञापन
भंकोली गांव की झूलो देवी पत्नी रणवीर सिंह राणा (43 वर्ष) सुबह आठ बजे गांव से दो किमी. दूर घाण्डा तोक में रोज की तरह पशुओं के लिए घास लेने गई थी। वहां झाड़ियों में घात लगाए भालू ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
वन विभाग से मुआवजे की मांग
महिला ने बताया कि भालू ने जब उस पर हमला किया तो उसने बीच-बचाव की कोशिश कि तब भालू ने उसे उठाकर झाड़ी में फेंक दिया। महिला के चिल्लाने के बाद भालू जंगल में भाग गया। वह किसी तरह सड़क तक पहुंची और वहां मौजूद एक ग्रामीण को घटना के बारे बताया। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे परिजन महिला को अस्पताल ले कर आए। महिला ने घटना स्थल पर तीन भालुओं के होने की बात कही है। जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम सिंह राणा ने बताया कि भालू के हमले के बाद महिला काफी घबराई हुई है। उन्होंने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी साधु लाल ने बताया कि घटना स्थल पर टीम भेजी गई हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी जाएगी।