फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand news: Badrinath Highway open in Lambagad Panchpulia after 14 years

बदरीनाथ हाईवे: लामबगड़ में 10 तो पंचपुलिया में 14 घंटे बाद खुला रास्ता, तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस

Fri, 05 Aug 2022 09:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Aug 2022 09:13 PM IST
सार

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में खचड़ा नाला मुसीबत बना हुआ है। बारिश होते ही यहां पर अक्सर राजमार्ग बंद हो रहा है। वहीं, पंचपुलिया  में भी हाईवे बंद होने से तीर्थयात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Badrinath Highway open in Lambagad Panchpulia after 14 years
बदरीनाथ हाईवे खुला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में नाला उफान पर आने से करीब 10 मीटर हिस्सा बह गया। इससे हाईवे पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया। सुबह मौसम साफ होने पर हाईवे खोलने का काम शुरू हुआ और करीब 11 बजे यातायात सुचारु कर दिया गया। 

विज्ञापन


नदियों का रौद्र रूप: बारिश ने मचाई तबाही, रातभर रही अफरा-तफरी, देखें दहशत में लोगों का हाल बयां करती तस्वीरें
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में खचड़ा नाला मुसीबत बना हुआ है। बारिश होते ही यहां पर अक्सर राजमार्ग बंद हो रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे क्षेत्र में तेज बारिश होने पर नाला उफान पर आ गया, जिससे हाईवे का एक हिस्सा बहने से यातायात बाधित हो गया। हाईवे बंद होने पर पुलिस ने धाम में जाने वाले वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोक दिया। सुबह हाईवे खुलने पर 40 से अधिक छोटे बड़े वाहन बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ नाला में बंद होने से मरीज को ले जाना हुआ मुश्किल, SDRF के जवान बने मददगार

बीमार को पालकी से कराया रेस्क्यू
माणा गांव के गब्बर सिंह बड़वाल की बृहस्पतिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई लेकिन लामबगड़ में नाला बंद होने से उन्हें अस्पताल ले जाना मुश्किल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद एसडीआरएफ ने पालकी के सहारे गब्बर सिंह को नाला पार कराकर 108 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

पंचपुलिया में 14 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पंचपुलिया (कर्णप्रयाग) में बाधित सड़क 14 घंटे बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास (एनएचआईडीसीएल) की ओर से रातभर मशीनों से सड़क पर आई चट्टानों को तोड़कर जेसीबी से हटाया गया। इस दौरान स्थानीय वाहन पोखरी मार्ग होते हुए अपने गंतव्यों को चले गए थे, जबकि बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए श्रद्धालु रातभर सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।

हालांकि रात में यात्रियों के कई वाहन पोखरी मार्ग होते हुए चले गए थे, जो वाहन वहां रुके रहे, वे भी शुक्रवार सुबह पांच बजे अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए हैं। हाईवे बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे पहाड़ी से चट्टान दरकने से बंद हो गया था। कर्णप्रयाग के एसडीएम संतोष कुमार पांडे ने कहा कि प्रशासन व पुलिस की ओर से यात्रियों के लिए पानी सहित जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया। सुबह सभी वाहन अपने गंतव्यों को चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed