फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Auli Ropeway closed due to Corona positive employees, tourists visiting Auli were upset

उत्तराखंड: 27 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने से रोपवे बंद, औली घूमने आए पर्यटक हुए परेशान 

Mon, 10 Jan 2022 05:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Jan 2022 05:03 PM IST
सार

रविवार को जोशीमठ-औली रोपवे के 27 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसके चलते एहतियातन जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) ने रोपवे का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Auli Ropeway closed due to Corona positive employees, tourists visiting Auli were upset
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

27 रोपवे कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने से जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं लगातार हो रही बर्फबारी से जोशीमठ-औली मोटर मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। इस मार्ग पर सिर्फ जिप्सी का ही संचालन हो पा रहा है। जिससे वीकेंड पर औली घूमने आए 100 से अधिक पर्यटक सोमवार को पूरे दिन परेशान रहे।

विज्ञापन


देहरादून में हालात चिंताजनक: संस्थानों में सामूहिक रूप से मिलने लगे हैं कोरोना मरीज
विज्ञापन


रविवार को जोशीमठ-औली रोपवे के 27 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसके चलते एहतियातन जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) ने रोपवे का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है। वहीं बर्फबारी होने से जोशीमठ-औली सड़क मार्ग भी बंद पड़ा है। यहां टीवी टावर से आगे बर्फ और पाला गिरा होने से सड़क फिसलन भरी हो रखी है। जिससे वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। हालांकि इस सड़क पर सिर्फ मोटे टायर वाली जिप्सी का ही संचालन हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना प्रीकॉशन डोज: उत्तराखंड में आज से अभियान शुरू, ये सर्टिफिकेट लाना होगा अनिवार्य 

जोशीमठ में जिप्सियों की संख्या सीमित है, जिससे पर्यटक दिनभर परेशान रहे। कुछ पर्यटक तो पैदल ही जोशीमठ आ गए। कुछ जिप्सी के इंतजार में रहे। वहीं औली में चेयर लिफ्ट का संचालन भी बंद कर दिया गया है। जिससे पर्यटकों को औली के दस नंबर टावर से जीएमजीएन गेस्ट हाउस तक करीब एक किलोमीटर की दूरी बर्फ में पैदल ही नापनी पड़ी।

Trending Videos

रोपवे में कराया सैनिटाइजेशन

बारिश-बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच पर्यटकों को पैदल चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, नंदादेवी ईको हट में रुके 16 पर्यटकों को हट के प्रबंधक किशोर डिमरी व अन्य लोगों ने पैदल रेस्क्यू कर जोशीमठ पहुंचाया।

औली के दस नंबर टावर के समीप क्लिप टॉप रिर्जाट में रुके 17 पर्यटकों को जिप्सी के माध्यम से जोशीमठ पहुंचाया गया। शाम तक भी 30 से अधिक पर्यटक औली में जिप्सी आने का इंतजार कर रहे थे।

रोपवे के 27 कर्मचारियों के एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने से जोशीमठ क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को नगर पालिका की ओर से पूरे रोपवे और परिसर को सैनिटाइज किया गया। साथ ही रोपवे को बंद किया गया हे। इसके अलावा औली में चेयर लिफ्ट भी बंद कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed