फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Application date extended on Samarth portal, candidates can apply till 9th July

Uttarakhand: छात्रों के लिए राहत की खबर, समर्थ पोर्टल पर आवेदन की तिथि बढ़ी, नौ जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 25 Jun 2024 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Jun 2024 02:30 AM IST
सार

राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में एक बार फिर पोर्टल की तिथि को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Application date extended on Samarth portal, candidates can apply till 9th July
ऑनलाइन अप्लाई - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने से छूटे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से आवेदन करने के लिए पोर्टल को एक बार फिर खोल दिया गया है। अब छात्र 25 जून से नौ जुलाई के बीच पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में एक बार फिर पोर्टल की तिथि को बढ़ाया गया है। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 25 जून से नौ जुलाई तक छात्र आवेदन कर सकते हैं। जबकि दस जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद 11 से 15 जुलाई तक काउंसलिंग की जाएगी। वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एक से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


By-Election: उत्तराखंड में 26 जून को नाम वापसी के बाद शुरू होगा स्टार प्रचार का दौरे, कल दिल्ली में अहम बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार से अधिक छात्रों ने पास की 12वीं
हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 12वीं का परिणाम जारी किया गया है। ऐसे में अब इन छात्रों को भी समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने का मौका मिलेगा, जो राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते हैं। परिषद के 103834 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।

छात्रों के हितों को ध्यान रखते हुए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया है। ऐसे में अब सभी छात्रों को प्रवेश का मौका मिलेगा। हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विद्यालयी शिक्षा परिषद से 12वीं पास करने वाले छात्र भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
- डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed