फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand By-Election 2024 Star campaign will start after nomination withdrawal important meeting in Delhi

By-Election: उत्तराखंड में 26 जून को नाम वापसी के बाद शुरू होगा स्टार प्रचार का दौरे, कल दिल्ली में अहम बैठक

Mon, 24 Jun 2024 10:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2024 10:20 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के आवास पर मंगलवार को अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें लोकसभा चुनाव परिणाम, पार्टी के आगामी कार्यक्रम, उपचुनाव आदि विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand By-Election 2024 Star campaign will start after nomination withdrawal important meeting in Delhi
उत्तराखंड उपचुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ और मंगलौर सीट के उपचुनाव में 26 जून को नाम वापसी के बाद भाजपा के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम दोनों क्षेत्रों में शुरू हो जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बदरीनाथ सीट पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, भरत सिंह रावत अन्य विधायकों के साथ प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी 3 जुलाई के बाद बदरीनाथ सीट पर मोर्चा संभालेंगे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा वहां 3 से 5 जुलाई तक दौरा करेंगे। इसके साथ ही डॉ निशंक एवं त्रिवेंद्र सिंह रावत के दौरे भी निश्चित हो गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी एवं केंद्र से आने वाले प्रचारकों के कार्यक्रमों को लोकसभा प्रभारी अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: वित्तीय अनियमितताओं वाली 29 सहकारी समितियों की होगी SIT जांच, मंत्री धनसिंह ने दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

कल नई दिल्ली में अहम बैठक....

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के आवास पर मंगलवार को अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें लोकसभा चुनाव परिणाम, पार्टी के आगामी कार्यक्रम, उपचुनाव आदि विषयों पर महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी सांसद शामिल होंगे। जहां उपचुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के अलावा आने वाले निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed