फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: All the planets will come this week to see monn

अजब-गजब: चंदा को देखने इस सप्ताह निकलेंगे सारे ग्रह, नजदीक आकर पेश करेंगे  बहुत ही दर्शनीय नजारे

Tue, 04 Jan 2022 01:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Jan 2022 01:40 PM IST
सार

4 जनवरी 2022 को चंद्रमा आकाश में बुध ग्रह के बेहद करीब से गुजरेगा। उन्हें नग्न आंखों से साफ देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
uttarakhand news: All the planets will come this week to see monn
चंद्रमा - फोटो : Pixabay

विस्तार

इस सप्ताह आकाश में विभिन्न ग्रहों के साथ चंद्रमा का मिलन होगा। बारी बारी तमाम ग्रह और चंद्रमा अत्यंत नजदीक आकर बहुत ही दर्शनीय नजारे प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


बहुत ही दर्शनीय नजर आएंगे चंद्रमा
4 जनवरी 2022 को चंद्रमा आकाश में बुध ग्रह के बेहद करीब से गुजरेगा। उन्हें नग्न आंखों से साफ देखा जा सकेगा। खगोल प्रेमियों के लिए यह बहुत आकर्षक दृश्य होगा। 4 जनवरी को ही नव चंद्र और शनि ग्रह का भी मिलन होगा। सूर्यास्त के बाद क्षितिज के करीब शनि और पतले अर्धवलयनुमा रूप में चंद्रमा बहुत ही दर्शनीय नजर आएंगे।


आकर्षक होगा नजारा
इसके बाद 7 जनवरी को शाम के आकाश में बुध ग्रह सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर होगा। इसलिए इस तिथि के आसपास की रातें इस ग्रह को देखने के लिए सबसे अच्छी होंगी क्योंकि आम तौर पर सूर्य के निकट होने के कारण उसकी चमक में बुध ग्रह को देख पाना मुश्किल होता है। माह के अंत में 29 जनवरी को चंद्रमा और मंगल ग्रह, 31 जनवरी को चंद्रमा और बुध पुन: बहुत नजदीक आकर आकर्षक नजारा प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed