{"_id":"61d3ff28153aac3a59008bca","slug":"uttarakhand-news-all-the-planets-will-come-this-week-to-see-monn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: चंदा को देखने इस सप्ताह निकलेंगे सारे ग्रह, नजदीक आकर पेश करेंगे बहुत ही दर्शनीय नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: चंदा को देखने इस सप्ताह निकलेंगे सारे ग्रह, नजदीक आकर पेश करेंगे बहुत ही दर्शनीय नजारे
Tue, 04 Jan 2022 01:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:40 PM IST
सार
4 जनवरी 2022 को चंद्रमा आकाश में बुध ग्रह के बेहद करीब से गुजरेगा। उन्हें नग्न आंखों से साफ देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
चंद्रमा
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस सप्ताह आकाश में विभिन्न ग्रहों के साथ चंद्रमा का मिलन होगा। बारी बारी तमाम ग्रह और चंद्रमा अत्यंत नजदीक आकर बहुत ही दर्शनीय नजारे प्रस्तुत करेंगे।
बहुत ही दर्शनीय नजर आएंगे चंद्रमा
4 जनवरी 2022 को चंद्रमा आकाश में बुध ग्रह के बेहद करीब से गुजरेगा। उन्हें नग्न आंखों से साफ देखा जा सकेगा। खगोल प्रेमियों के लिए यह बहुत आकर्षक दृश्य होगा। 4 जनवरी को ही नव चंद्र और शनि ग्रह का भी मिलन होगा। सूर्यास्त के बाद क्षितिज के करीब शनि और पतले अर्धवलयनुमा रूप में चंद्रमा बहुत ही दर्शनीय नजर आएंगे।
आकर्षक होगा नजारा
इसके बाद 7 जनवरी को शाम के आकाश में बुध ग्रह सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर होगा। इसलिए इस तिथि के आसपास की रातें इस ग्रह को देखने के लिए सबसे अच्छी होंगी क्योंकि आम तौर पर सूर्य के निकट होने के कारण उसकी चमक में बुध ग्रह को देख पाना मुश्किल होता है। माह के अंत में 29 जनवरी को चंद्रमा और मंगल ग्रह, 31 जनवरी को चंद्रमा और बुध पुन: बहुत नजदीक आकर आकर्षक नजारा प्रस्तुत करेंगे।