{"_id":"5fdc4c0d3c4e1a1c591d1f99","slug":"uttarakhand-news-actor-anupam-kher-in-mussoorie-meet-with-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी : प्रशंसकों से मिले बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, कैंपटी रोड की सैर पर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी : प्रशंसकों से मिले बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, कैंपटी रोड की सैर पर निकले
Fri, 18 Dec 2020 12:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
anupam kher
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर होटल से निकल कर प्रशंसकों से मुलाकात की और बाद में कैंपटी रोड पर सैर करने निकले। कैंपटी रोड स्थित सेमवाल रेस्टोरेंट में कुछ देर के लिए रुके और संचालक इंद्रदत्त सेमवाल से बातचीत की और मसूरी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान कई अन्य प्रशंसकों से मुलाकात की।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट संचालक इंद्रदत्त सेमवाल से अनुपम खेर ने पूछा कि कितने सालों से रेस्टोरेंट चला रहे हैं। सेमवाल से कहा कि देवभूमि के लोग बेहद अच्छे है यहां सब अच्छा ही होता है। अनुपम खेर ने सेमवाल से बोर्ड पर लिखे श्लोगन कुछ हो जाये... के बारे में पूछा तो सेमवाल ने बताया कि कुछ हो जाये का मतलब खट्ठा-मीठा यानि बस जीवन में यही कुछ हो सकता है।
विज्ञापन
अनुपम खेर करीब 10 मिनट तक सेमवाल से बात करते रहे। इस बीच अनुपम खेर ने रेस्टोरेंट पर लगे बोर्ड पर आमलेट की स्पेलिंग ठीक करने को कहा। इसके बाद तम?म जानकारी अनुपम खेर ने ट्वीट कर अपने फैंस से साझा की। अनुपम खेर ने लिखा कि मसूरी के कैंपटी रोड स्थित सेमवाल रेस्टोरेंट पिछले तीस सालों से चल रहा है।
विज्ञापन
छोटी जगह है, लेकिन बहुत अच्छी है। साथ ही लिखा कि वास्तव में मेरी पुस्तक युवर बेस्ट डेय टुडे के दर्शन में विश्वास करता है। अनुपम खेर ने एक पर्यावरण मित्र जो स्कूटी पर झाड़ू बांधकर चला रहा था कि जानकारी भी साझा की है। लिखा कि इस घटना ने देसी हैरी पॉटर की याद दिला दी है। लिखा कि जुगाड़ में हम हिंदुस्तानियों का कोई सानी नहीं है । भाई साहब की सोच की जय हो।