फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Actor Anupam Kher and Censor Board Chairman Prasoon Joshi met CM Dhami

Uttarakhand: देहरादून पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, सीएम धामी से की मुलाकात

Tue, 10 Sep 2024 06:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि प्रदेश में 2024 फिल्म नीति को मंजूरी देने के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में नई पहचान मिलेगी। नई फिल्म नीति के तहत स्थानीय फिल्मों के लिए दो करोड़ रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Actor Anupam Kher and Censor Board Chairman Prasoon Joshi met CM Dhami
सीएम धामी के मिले एक्टर अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश की फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन के लिए राज्य सरकार के स्तर पर दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड दूसरे राज्यों से ज्यादा सुगम व सरल है। उन्होंने प्रदेश सरकार की नई फिल्म नीति की भी सराहना की।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में 2024 फिल्म नीति को मंजूरी देने के बाद राज्य के पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में नई पहचान मिलेगी। नई फिल्म नीति के तहत स्थानीय फिल्मों के लिए दो करोड़ रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। फिल्मांकन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है ताकि फिल्म निर्माताओं को सुविधा हो। फिल्मों और ओटीटी की शूटिंग पर भी सब्सिडी दी जा रही है। सरकार ने फिल्म उद्योग को उत्साहित करने के लिए कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: यमुनोत्री में भारी बारिश के बाद जन-जीवन अस्त व्यस्त, मसूरी में 80% आई पर्यटकों की कमी, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, फिल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार की नई गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राज्य के पर्यटन को नयी मजबूती मिलेगी। नए शूटिंग डेस्टिनेशन को भी पर्यटन विभाग के सहयोग से चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए प्रचारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिससे फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके। फिल्म पालिसी में उत्तराखंड के अनछुए शूटिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है।

अभिनेता अनुपम खेर ने शूटिंग के लिए प्रदेश को संपूर्ण रूप से फिल्मकारों के लिए एक फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनेशन बताया। कहा कि यहां फ़िल्म शूटिंग करना बाक़ी प्रदेशों की तुलना में बहुत ही सरल है। कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से फिल्म और वेब सीरीज शूटिंग में तेजी आई है। अभी हाल ही अनुपम खेर स्टूडियो की फिल्म तन्वी द ग्रेट की शूटिंग भी उनके द्वारा लैंसडौन में कि गई जो 36 दिनों में पूर्ण की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed