फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: 24 IAS AND 4 PCS Officers changed

उत्तराखंड: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , मुख्यमंत्री तीरथ ने 24 आईएएस, चार पीसीएस बदले 

Tue, 06 Apr 2021 12:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Apr 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: 24 IAS AND 4 PCS Officers changed
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सबसे पहले अपने कार्यकाल का पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सोमवार देर शाम कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने नौकरशाही के विभागों में किए गए फेरबदल का आदेश जारी किया है। अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी की ओर से जारी आदेश के तहत शासन में तैनात 24 आईएएस, चार पीसीएस और सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों के विभागों को बदला गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सैनिक कल्याण हटा दिया गया है। उनके विभागों में आयुक्त समाज कल्याण शामिल किया गया है। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु से खनन हटा दिया गया है। उन्हें ग्रामीण निर्माण (ग्रामीण अभियंत्र सेवा) का प्रभार दिया गया है। प्रमुख सचिव लालरिन लियना फैनई सैनिक कल्याण भी देखेंगे। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का प्रभार हटा दिया गया है। उन्हें खनन का चार्ज दिया गया है। सचिव शैलेश बगौली परिवहन से मुक्त हो गए हैं। अब सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा परिवहन का प्रभार देखेंगे। डॉ. सिन्हा से कौशल विकास एवं सेवायोजन हटा दिया गया है। सचिव नितेश कुमार झा को भी हल्का किया गया है। उन्हें सिंचाई व लघु सिंचाई के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। सचिव एसए मुरुगेशन सिंचाई व लघु सिंचाई का प्रभार देखेंगे। उनसे प्रबंधक निदेशक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास (सिडकुल) व महानिदेशक उद्योग का प्रभार हटाया गया है। 
विज्ञापन


प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत को निदेशक खनन की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे ग्रामीण निर्माण (ग्रामीण अभियंत्रण सेवा) का प्रभार ले लिया गया है। प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार यादव आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद का भी प्रभार देखेंगे। प्रभारी सचिव डॉ. वी षणमुगम से सामान्य प्रशासन हटाकर उन्हें नियोजन व निदेशक ऑडिट का प्रभार दिया गया है। प्रभारी सचिव डॉ. नीरज खैरवाल निदेशक उरेडा का दायित्व भी देखेंगे। प्रभारी सचिव विनय शंकर पांडेय को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का भी प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय को ऊर्जा व निदेशक उरेडा के दायित्व से मुक्त कर उन्हें आवास, आयुक्त आवास तथा अपर मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास व नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। ये प्रभार प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन से हटा दिए गए हैं। अपर सचिव सबिन बंसल से चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा आयुक्त, स्वास्थ्य तथा मिशन निदेशक एनएचएम से हटा कर उन्हें उद्योग, सिडकुल का प्रबंधक निदेशक, महानिदेशक आयुक्त उद्योग का प्रभार दिया गया है। 

अपर सचिव युगल किशोर पंत को चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, यूके हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के पीडी व निदेशक चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। अब वह पर्यटन, धर्मस्व, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी संभालेंगे। अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान को परिवहन व प्रबंधक निदेशक परिवहन से मुक्त कर दिया गया है। अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल से निदेशक ऑडिट का प्रभार हटा दिया गया है। अपर सचिव सोनिका अब मिशन निदेशक एनएएचएम, पीडी हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट व आयुक्त स्वास्थ्य का भी जिम्मा देखेंगी। वह अब पर्यटन, धर्मस्व, व अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद देखेंगी। 

अपर सचिव आशीष कुमार चौहान परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का जिम्मा संभालेंगे। अपर सचिव वंदना सिंह को निबंधक सहकारिता का भी दायित्व दिया गया है। पीसीएस अधिकारी मेहरबानी सिंह बिष्ट से अपर सचिव खनन व निदेशक खनन का प्रभार हटा दिया गया है। उन्हें सिंचाई व लघु सिंचाई का दायित्व दिया गया है। 


अपर सचिव उदयराज सिंह से सिंचाई व लघु सिंचाई ले लिया गया है। अपर सचिव झरना कमठान सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग से हटा दी गई हैं। उनकी जगह पीसीएस आलोक कुमार पांडेय को आयोग का सचिव बनाया गया है। वह टिहरी जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी हैं। सचिवालय सेवा संवर्ग के अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव मुख्यमंत्री से मुक्त कर दिया गया है। अपर सचिव मदन मोहन सेमवाल को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed