फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 23324 death certificates issued in four months this year Revealed in RTI

आरटीआई में खुलासा: उत्तराखंड में इस साल चार महीने में जारी हुए 23324 मृत्यु प्रमाणपत्र

Tue, 20 Jul 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Jul 2021 02:30 AM IST
सार

बता दें कि इस साल जनवरी से अप्रैल तक 23324 को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसमें पुरुष 13807 व महिला 9517 हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: 23324 death certificates issued in four months this year Revealed in RTI
आरटीआई - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में इस साल जनवरी से अप्रैल तक चार महीने में स्वास्थ्य विभाग ने 23324 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए हैं। जबकि बीते पूरे साल में 62219 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए थे। आरटीआई में विभाग की ओर से दी गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। प्रदेश में कोविड काल में अब तक 7356 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन


मॉडल कालोनी आराधर निवासी राकेश बड़थ्वाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत स्वास्थ्य विभाग से 2020 से अप्रैल 2021 तक मृत्यु प्रमाणपत्र की सूचना मांगी थी। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक प्रदेश में 85543 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: 34 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, घटकर 604 पहुंचे एक्टिव केस
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें बीते वर्ष जनवरी से दिसंबर तक 62219 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसमें पुरुष 36865 व महिलाएं 25354 हैं। जबकि इस साल जनवरी से अप्रैल तक 23324 को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए। इसमें पुरुष 13807 व महिला 9517 हैं। 


यह भी पढ़ें... फर्जी आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट: फर्जी रिपोर्ट लेकर दून आने वाले 50 से अधिक लोग पकड़े, हजारों पर्यटकों को बैरियर से भेजा वापस 

प्रदेश में 15 मार्च को कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। अब तक 7356 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जबकि मृत्यु प्रमाणपत्र इससे कई गुणा अधिक जारी हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि कोरोना संक्रमण की तुलना में अन्य बीमारियों से मौतें अधिक हुई है। 

यह भी पढ़ें... कोरोना : देहरादून में रोजाना औसतन बन रहे 40 मृत्यु प्रमाण पत्र, जारी करने वाले के कांप रहे हाथ 

आठ प्रतिशत मौत में ही मृत्यु का कारण
केंद्र सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम की ओर से वर्ष 2019 की जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में मृत्यु प्रमाणपत्र पंजीकरण में मात्र आठ प्रतिशत मौत में ही मृत्यु का कारण बताया जा रहा है जबकि 92 प्रतिशत मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत का कारण नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed