फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 19 July: 34 infected found and one death

उत्तराखंड में कोरोना: 34 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, घटकर 604 पहुंचे एक्टिव केस

Mon, 19 Jul 2021 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jul 2021 09:20 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। प्रदेश में अब संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.91 पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 19 July: 34 infected found and one death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 34 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 47 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 604 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: सरकार ने 27 जुलाई तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 20303 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अल्मोड़ा जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, चंपावत और उत्तरकाशी में एक-एक मरीज सामने आया है। चमोली में दो, देहरादून में दो, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में 12, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन और ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341486 हो गई है। इनमें से 327511 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7357 लोगों की जान जा चुकी है। 

ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज, दो की मौत
प्रदेश में सोमवार को तीन और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि ब्लैक फंगस के दो मरीजों ने दम तोड़ा है। अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 546 हो गई है। विभागीय हेल्थ बुलेटिन के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में 1-1 मरीज भर्ती किया गया है। वहीं, एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है।

लक्ष्य से 40 प्रतिशत कम हो रही कोविड जांच

कोरोना की दूसरी लहर का खतरा भले ही थम गया है लेकिन तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रदेश में सैंपल जांच की रफ्तार कम हो गई है। सात दिन में लक्ष्य से 40 प्रतिशत कोविड जांच कम हुई है। सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रतिदिन 40 हजार सैंपल जांच करने का लक्ष्य दिया था। 

प्रदेश में कोरोना काल को 490 दिनों को समय बीत गया है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण काबू में है लेकिन सैंपल जांच कम हुई है। 11 से 17 जुलाई तक प्रदेश में कुल 165693 सैंपलों की जांच हुई है। जिसमें 296 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि 761 ठीक हुए हैं। प्रतिदिन 40 हजार लक्ष्य के आधार पर सात दिन में 2.80 लाख सैंपलों की जांच होनी चाहिए थी। 

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग को कोविड सैंपल टेस्टिंग बढ़ाने की आवश्यकता है। सैंपल जांच बढ़ाने से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 

45342 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन 

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए चल रही टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाने को केंद्र से वैक्सीन मिल रही हैं। सोमवार को प्रदेश भर में 45342 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 21 जुलाई को प्रदेश को केंद्र से टीके मिलेंगे। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन की कमी नहीं है। केंद्र की ओर से नियमित रूप से वैक्सीन भेजी जा रही है। 21 जुलाई को भी केंद्र से राज्य को कोविड वैक्सीन मिलेगी। वर्तमान में सभी जिलों के पास लगभग दो लाख वैक्सीन का स्टॉक है। 

सोमवार को प्रदेश के 732 केंद्रों पर 45 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। अब तक 18 से 44 आयु वर्ग में 17.46 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 42 हजार से अधिक को दूसरी डोज के साथ टीकाकरण पूरा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed