उत्तराखंड: गढ़वाल रेंज में 19 इंस्पेक्टरों के तबादले, डीआईजी नीरू गर्ग ने जारी किया आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई ट्रांसफर नीति के तहत डीआईजी रेंज नीरू गर्ग ने 19 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। देहरादून से पांच कोतवालों समेत आठ इंस्पेक्टरों को पहाड़ भेजा गया है। जबकि, दून आने वाले इंस्पेक्टरों की संख्या छह है।
पिछले साल डीजीपी अशोक कुमार के आने के बाद ट्रांसफर नीति में बदलाव हुआ था। अब मैदान में आठ साल और पहाड़ी जनपदों में चार साल तैनात रहने के बाद तबादला किया जाना है। इसके लिए काफी दिनों से मंथन चल रहा था। अब कहीं जाकर 19 इंस्पेक्टरों की सूची बनाई गई है। अभी दरोगाओं, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों के तबादले किए जाने हैं।
इनके हुए तबादले
इंस्पेक्टर नियुक्ति जिला ट्रांसफर जिला
दिग्पाल सिंह कोहली उत्तरकाशी देहरादून
रविंद्र कुमार टिहरी गढ़वाल देहरादून
गिरीश चंद शर्मा चमोली देहरादून
महेश कुमार लखेड़ा चमोली देहरादून
रामकिशोर सकलानी टिहरी गढ़वाल हरिद्वार
मनीष उपाध्याय टिहरी गढ़वाल हरिद्वार
होशियार सिंह पंखोली रुद्रप्रयाग देहरादून
संपूर्णानंद गैरोला पौड़ी गढ़वाल देहरादून
प्रमोद कुमार उनियाल पौड़ी गढ़वाल हरिद्वार
कमल कुमार लुंठी हरिद्वार उत्तरकाशी
योगेश सिंह देव हरिद्वार पौड़ी गढ़वाल
शिशुपाल सिंह नेगी देहरादून टिहरी गढ़वाल
सूर्यभूषण नेगी देहरादून टिहरी गढ़वाल
मणिभूषण श्रीवास्तव देहरादून पौड़ी गढ़वाल
चंद्रभान सिंह अधिकारी देहरादून चमोली
राकेश कुमार गुसाईं देहरादून चमोली
राजीव रौथाण देहरादून उत्तरकाशी
भावना कैंथोला देहरादून टिहरी गढ़वाल
नदीम अतहर देहरादून टिहरी गढ़वाल
तीन इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिस कर्मियों को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक
बेहतर कार्य कर अपना लोहा मनवाने वाले जिले के तीन इंस्पेक्टरों समेत 12 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक मिलेगा। उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक बाजपुर कोतवाल संजय पांडे, साइबर थाना कुमाऊं प्रभारी ललित मोहन जोशी, इंस्पेक्टर सलाउद्दीन, 46वीं पीएसी के दलनायक राकेश बिष्ट, साइबर सेल प्रभारी विपिन जोशी, एसएसआई बाजपुर जसविंदर सिंह, दिनेशपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार, एसटीएफ के एसआई कृष्ण गोपाल मठपाल, एसआई विनोद सिंह, एसआई दिनेश सिंह फर्त्याल, एसआई ओम प्रकाश, कांस्टेबल बृजेश सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुना गया है।
बाजपुर कोतवाल ने जिले से सबसे बड़े इनामी वांटेड बदमाश कुलदीप उर्फ केडी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की थी। इंस्पेक्टर ललित जोशी ने ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष रहते हुए हत्या के बाद कमरे के अंदर दफनाए गए एक ही परिवार के चार सदस्यों के मामले का खुलासा किया था।
एसआई विपिन जोशी ने पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने, एक साल पहले कोतवाली क्षेत्र से चोरी ट्रक को खोजने और बाजपुर पेट्रोल पंप में हुई डकैती का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए।