फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 13 Sanskrit villages will be started soon in State read All Updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में जल्द 13 संस्कृत ग्रामों की होगी शुरुआत, भाषा के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं गतिमान

Sat, 14 Jun 2025 02:58 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Jun 2025 02:58 PM IST
सार

संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि संस्कृत अकादमी, संस्कृत शिक्षा निदेशालय, संस्कृत शिक्षा परिषद और संस्कृत विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News 13 Sanskrit villages will be started soon in State read All Updates in hindi
संस्कृत संभाषण शिविर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में जल्द 13 संस्कृत ग्रामों की शुरुआत होगी। राज्य में संस्कृत के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं गतिमान हैं। यह जानकारी संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने सचिवालय स्थित देवेंद्र शास्त्री भवन में आयोजित संस्कृत संभाषण शिविर के समापन समारोह में दी। गैरोला ने कहा कि संस्कृत प्रदेश की द्वितीय राजभाषा है।

विज्ञापन


इसके विकास के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि संस्कृत अकादमी, संस्कृत शिक्षा निदेशालय, संस्कृत शिक्षा परिषद और संस्कृत विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...IMA POP 2025: 419 जांबाज बने भारतीय सेना का हिस्सा, नौ मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी पास आउट, ये रहे अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारी शास्त्र-संपदा भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पोषक है, उसका मूल स्रोत देववाणी संस्कृत ही है।संस्कृत शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि आधुनिक विज्ञान की ओर से संपादित अनेक महत्वपूर्ण शोध पहले से ही हमारे संस्कृत साहित्य में उल्लिखित हैं, जो अब प्रमाणित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed