फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Murder crime News 72 Year Old Woman Killed Over Wage Dispute Domestic Worker Arrested

देहरादून: रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा, बकाया मजदूरी को लेकर था वृद्धा से विवाद, नौकर ने मुंह दबाकर की हत्या

Fri, 04 Sep 2026 03:14 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 04 Sep 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Murder crime News  72 Year Old Woman Killed Over Wage Dispute Domestic Worker Arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय वृद्धा रेखा बंसल की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हत्या का आरोप घर में काम करने वाले नौकर पर लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मृतका के पति से मजदूरी के बकाया पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। रुपये मांगने के दौरान वृद्धा से विवाद होने पर आरोपी ने पहले कड़े से उनके चेहरे पर वार किया।

विज्ञापन


वृद्धा के चिल्लाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उनका मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह उनके हाथ से सोने का कड़ा निकालकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, तीन सितंबर को दिनेश बंसल ने 112 कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनकी 72 वर्षीय पत्नी घर में अचेत पड़ी हैं और चेहरे पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से जांच कराई, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मामले में रायपुर थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल से बंसल परिवार को जानता था
पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जांच में विनीत कुमार निवासी उत्तरकाशी का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे त्रिलोक गेस्ट हाउस, रिंग रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 15 साल से बंसल परिवार को जानता था और उनकी डिस्पेंसरी रोड स्थित बुक शॉप में हेल्पर का काम करता था। इसके अलावा वह गेस्ट हाउस में सुरक्षा गार्ड भी था। घटना वाले दिन वह बंसल की स्कूटी से उनके घर पहुंचा। घर के पीछे का दरवाजा खुला होने की जानकारी होने के कारण वह अंदर चला गया। वहां रेखा बंसल अकेली थीं। बकाया मजदूरी मांगने पर विवाद हुआ और उसने हमला कर दिया।


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड राजनीति: अशुद्ध मानसिकता का शुद्धिकरण करने की जरूरत, पूर्व सीएम हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका से लूटा गया कड़ा, घटना में इस्तेमाल किया गया आरोपी का कड़ा और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को धारा 103(1), 309(4) और 117(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम को आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र ने पांच हजार और एसएसपी देहरादून ने 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed