फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun pass out 419 soldiers became part of Indian Army 32 cadets from 9 friendly countries also passed out

IMA POP 2025: 419 जांबाज बने भारतीय सेना का हिस्सा, नौ मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी पास आउट, ये रहे अव्वल

Sat, 14 Jun 2025 05:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Jun 2025 05:22 PM IST
सार

भारतीय सेना को शनिवार को 419 युवा अफसर मिले। ये अफसर आईएमए में गहन प्रशिक्षण के बाद पासआउट होकर सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इस दौरान नौ मित्र राष्ट्रों के 32 कैडेट भी पासआउट होकर अपनी सेनाओं का अंग बने।

विज्ञापन
Dehradun pass out 419 soldiers became part of Indian Army 32 cadets from 9 friendly countries also passed out
आईएमए में हुई भव्य पासिंग आउट परेड - फोटो : संवाद

विस्तार

तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ के साथ भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को 419 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बने। इसके साथ ही नौ मित्र देशों के 32 कैडेट भी पासआउट हुए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भव्य पासिंग आउट परेड में श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर शिरकत कर परेड की सलामी ली। शनिवार सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह संभाली। 6 बजकर 42 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए परेड मैदान में पहुंचे। 

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण कर कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया।

ये कैडेट्स रहे अव्वल
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व सिल्वर मेडल - अनिल नेहरा
गोल्ड मेडल - रोनित रंजन
ब्रॉन्ज मेडल - अनुराग वर्मा
टीईएस सिल्वर - कपिल
टीजी सिल्वर - आकाश भदौरिया
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर - केरन कंपनी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed