फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news 12 Jyotirlings of country will be connected with Jyotirling circuit

Uttarakhand: ज्योर्तिलिंग सर्किट से जुड़ेंगे देश के 12 ज्योर्तिलिंग, नाथ सर्किट बनाकर गोरखपुर से जोड़ा जाएगा

Sun, 07 Aug 2022 09:34 AM IST
शाहरुख खान दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Aug 2022 09:34 AM IST
सार

शनिवार को हरिद्वार पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बातचीत में बताया कि प्रदेश के पर्यटन विभाग ने काफी सर्किट बनाए हैं। अब प्रदेश में नाथ संप्रदाय व ज्योर्तिलिंग सर्किट बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया कि पहाड़ों के अंदर नाथ संप्रदाय का बहुत प्रचार रहा। यहां पर गुरु गोरखनाथ की बहुत गुफाएं हैं। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand news 12 Jyotirlings of country will be connected with Jyotirling circuit
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कम अवधि में चार्टर प्लेन से देश के सभी 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन ज्योर्तिलिंग सर्किट के माध्यम से श्रद्धालु कर सकेंगे। इसके लिए ज्योर्तिलिंग सर्किट प्रदेश सरकार तैयार कर रही हैं। वहीं प्रदेश में नाथ सर्किट बनाकर उसे गोरखपुर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यूपी के साथ प्रदेश सरकार जल्द ही एमओयू साइन करेगी।
विज्ञापन


शनिवार को हरिद्वार पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बातचीत में बताया कि प्रदेश के पर्यटन विभाग ने काफी सर्किट बनाए हैं। अब प्रदेश में नाथ संप्रदाय व ज्योर्तिलिंग सर्किट बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया कि पहाड़ों के अंदर नाथ संप्रदाय का बहुत प्रचार रहा। यहां पर गुरु गोरखनाथ की बहुत गुफाएं हैं। 
विज्ञापन


नाथ सर्किट बनाकर गोरखपुर के साथ उनका संबंध स्थापित किया जाएगा। इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यूपी आने का न्योता दिया है। जहां पर ओएमयू साइन होगा। वहीं जिन प्रदेशों में ज्योर्तिंलिंग हैं उन प्रदेशों से भी ज्योर्तिलिंग सर्किट बनाने की बात शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाई एंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ज्योर्तिलिंग सर्किट भी बनाया जा रहा है। ज्योर्तिलिंग सर्किट केदारनाथ से शुरू होगा और जहां-जहां पर ज्योर्तिलिंग हैं वहां से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि एक छोटी अवधि में लोग चार्टेड प्लेन से 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए जिन जगहों पर एयरपोर्ट हैं वहां पर उन एयरपोर्ट का लाभ लिया जाएगा। वहीं कई जगहों पर हेलीकाप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा। 

एयरपोर्ट के लिए दो जगहों पर जमीन का निरीक्षण

नाम बताए दिए तो वहां जमीनों के रेट बढ़ जाएंगे: महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए दो जगहों पर जमीन पर निरीक्षण एवीऐशन डिर्पाटमेंट की टीम ने कर लिया है। जल्द ही इस पर विचार किया जाएगा। जिन दो जगहों पर जमीन कर निरीक्षण किया गया है उनके नाम के बारे में पूछने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हंसकर बात टालते हुए कहा कि यदि अभी से नाम बताए दिए तो वहां पर जमीनों के रेट बढ़ जाएंगे। 

ये भी पढ़ें...जमीनों पर मालिकाना हक: 16 साल से भटक रहे लोगों को राहत, यूपी आवास विकास की जमीनों को लेकर बैठक में फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed