फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People will get ownership rights in lands of UP housing development

जमीनों पर मालिकाना हक: 16 साल से भटक रहे लोगों को राहत, यूपी आवास विकास की जमीनों को लेकर बैठक में फैसला

Sun, 07 Aug 2022 05:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Aug 2022 05:21 PM IST
सार

आवास एवं शहरी विकास मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूपी आवास विकास परिषद की जमीनों की खरीद-फरोख्त का विनियम पेश किया गया। बैठक में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि यूपी के आरक्षित मूल्य और उस क्षेत्र के उत्तराखंड के वर्तमान सर्किल रेट की तुलना की जाएगी। इनमें से जो भी ज्यादा होगा, उसी दर पर जमीनें मिलेंगी।

विज्ञापन
People will get ownership rights in lands of UP housing development
land - फोटो : i stock

विस्तार

16 साल से रोक की वजह से मालिकाना हक, रजिस्ट्री या आवंटन से वंचित लोगों को अब यूपी आवास विकास की जमीनों पर हक मिलेगा। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 12वीं बोर्ड बैठक में इस संबंध में कई अहम फैसले लिए गए।

विज्ञापन


आवास एवं शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूपी आवास विकास परिषद की जमीनों के खरीद-फरोख्त का विनियम पेश किया गया। बैठक में तय किया गया कि एक बार आवास आयुक्त यूपी के विनियम का भी अध्ययन करेंगे। इसके बाद इस पर प्राधिकरण के अध्यक्ष (मंत्री) निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, 2006 के बाद रोक के बावजूद यूपी आवास विकास परिषद ने जो आवंटन किया था। उनकी रजिस्ट्री को छह माह का समय तय किया गया है। इस अवधि में लाभार्थियों को बकाया रकम जमा करानी होगी। उन पर कोई दंड ब्याज नहीं लगेगा। दो माह के भीतर बकाया भुगतान करने पर दो प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, आयुक्त आवास सुरेंद्र नाथ पांडेय, अपर आयुक्त पीसी दुम्का, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के संयुक्त आवास आयुक्त राजीव कुमार, उत्तम सिंह चौहान, एसएम श्रीवास्तव, आनंद सिंह, अमिता जोशी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल रेट या यूपी के दामों पर मिलेंगी जमीनें

यूपी आवास विकास की जमीनों के आवंटन की दरें तय नहीं थीं। बैठक में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि यूपी के आरक्षित मूल्य और उस क्षेत्र के उत्तराखंड के वर्तमान सर्किल रेट की तुलना की जाएगी। इनमें से जो भी ज्यादा होगा, उसी दर पर जमीनें मिलेंगी।

पद बढ़ेंगे, सिंगल विंडो से होंगे काम

आवास एवं नगर विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड आवास विकास परिषद में पदों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। संपत्ति अनुभाग के तहत अब 19 के बजाए 50 पद होंगे। इसी हिसाब से ढांचा निर्धारित होगा। वहीं, परिषद के सभी काम सिंगल विंडो से करने की भी योजना है। परिषद के कार्यों को ऑनलाइन किया जाएगा। 

3172 लोगों को जल्द मिलेगी अपने घर की सौगात

आवास विभाग की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजनाओं में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई। इस योजना के तहत कनकपुर-काशीपुर परियोजना से 1256, उक्रोनी-सितारगंज से 1158, शिकारपुर-रुड़की से 758 लोगों को अपने आवास मिलेंगे। अपर आवास आयुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि तीनों परियोजनाओं के जल्द ही आवंटन किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed