{"_id":"61743084c8d81f5c3e45a746","slug":"uttarakhand-news-11th-class-student-shot-dead-near-college-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रुड़की में कॉलेज के पास 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रुड़की में कॉलेज के पास 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sat, 23 Oct 2021 09:29 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर (रुड़की)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 23 Oct 2021 09:29 PM IST
सार
घटना से भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर झबरेड़ा-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुड़की में दो दिन से लापता 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव कॉलेज से आधा किमी दूर खेत से बरामद हुआ। छात्र के सिर और सीने में गोली में मारी गई है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने झबरेड़ा-देवबंद मार्ग को जाम कर दिया। एक घंटे की गहमागहमी के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लहबोली निवासी राज सिंह उर्फ मंजीत (18) पुत्र अशोक मखदूमपुर स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह आठ बजे वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कॉलेज के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
देहरादून: प्रेमनगर में देर रात हुए गोलीकांड में घायल युवक की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा
विज्ञापन
इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार शाम स्कूल से करीब आधा किमी दूर खेत से घास लेकर लौट रहे कुछ लोगों ने छात्र का शव गन्ने के खेत में पड़ा देखा। उन्होंने सूचना परिजनों को दी।
परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर झबरेड़ा-देवबंद मार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ पंकज गैरोला और इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे तत्काल पोस्टमार्टम और घटना का खुलासा करने की मांग कर रहे थे।
एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का भरोसा दिया। इस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया गया। एसपी देहात ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला रंजिशन लग रहा है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।