फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: तो फिर पौड़ी के ही खाते में जाएगी सीएम की कुुर्सी, यहीं से हैं प्रमुख संभावित चारों दावेदार 

Wed, 10 Mar 2021 09:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Mar 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand new chief minister : Dhan Singh Rawat, main four possible contenders of new cm are from pauri
धन सिंह रावत - फोटो : facebook.com/drdhansinghrawat

त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की दौड़ में कई लोग शामिल हैं। इन सभी में एक खास बात समान है। यह सभी पौड़ी गढ़वाल के ही मूल निवासी हैं।



उत्तराखंड: बुधवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम पद के लिए चर्चाओं में इन नेताओं के नाम


कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मूल रूप से गढ़वाल के ही निवासी हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में बने मुख्यमंत्री में से चार मुख्यमंत्री मूलत: पौड़ी गढ़वाल के ही निवासी रहे हैं। 

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी को नए चेहरे की जरूरत

वर्ष 2000 में अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से अब तक कुल आठ मुख्यमंत्री बन चुके हैं। नित्यानंद स्वामी, भगत सिंह कोश्यारी, नारायण दत्त तिवारी, मे.ज. (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।

उत्तराखंड: असंतुष्टों की गोलबंदी ने खिसका दी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की कुर्सी, विधायक ही नहीं मंत्री भी थे नाराज

इनमें से खंडूड़ी, निशंक, बहुगुणा और त्रिवेंद्र मूलत: पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं। हालांकि डा. रमेश पोखरियाल निशंक वर्तमान में हरिद्वार से लोकसभा सांसद और त्रिवेंद्र सिंह रावत राजधानी देहरादून की डोईवाला सीट से विधायक हैं।

uttarakhand new chief minister : Dhan Singh Rawat, main four possible contenders of new cm are from pauri
रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

मुख्यमंत्री के जिन संभावित दावेदारों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, वे सभी पौड़ी के ही मूल निवासी हैं। इस सूची में केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के नाम शामिल हैं।

uttarakhand new chief minister : Dhan Singh Rawat, main four possible contenders of new cm are from pauri
अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इसके अलावा संभावितों में नैनीताल सांसद अजय भट्ट का भी लिया जा रहा है। अगर भाजपा गढ़वाल मंडल में किसी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपती है, तो स्वाभाविक तौर पर वह पौड़ी का ही कोई मूल निवासी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand new chief minister : Dhan Singh Rawat, main four possible contenders of new cm are from pauri
अजय टम्टा - फोटो : PTI

प्रदेश के सांसद सदस्यों में भी पौड़ी के मूल निवासी सबसे ज्यादा हैं। राज्य में लोकसभा की पांच और राज्यसभा की तीन सीटें हैं।

विज्ञापन
uttarakhand new chief minister : Dhan Singh Rawat, main four possible contenders of new cm are from pauri
माला राज्य लक्ष्मी शाह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अभी तीरथ सिंह रावत, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा, अजय भट्ट और माला राज्यलक्ष्मी शाह लोक सभा सांसद हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed