फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand New Chief Minister: CM Trivendra Singh Rawat Press Conference in dehradun

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी को नए चेहरे की जरूरत

Tue, 09 Mar 2021 08:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Mar 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand New Chief Minister:  CM Trivendra Singh Rawat Press Conference in dehradun
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में बीते चार दिनों से चले आ रहे कयासों पर मंगलवार शाम विराम लग गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाम करीब चार बजकर बीस मिनट पर राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मोर्य को इस्तीफा सौंप  दिया। 

विज्ञापन


राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम आवास में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने सबसे पहले अपनी पार्टी का धन्यवाद जताया। कहा कि पार्टी ने चार साल के लिए देवभूमि की सेवा करने का स्वर्णिम मौका दिया, ये मेरा सौभाग्य है। भाजपा में ही यह संभव था कि छोटे से गांव के, सैन्य परिवार के, साधारण से कार्यकर्ता को पार्टी ने इतना बड़ा सम्मान दिया, ये मैंने कभी सोचा तक न था। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विचार किया और संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया कि मेरी जगह अब किसी और को ये मौका देना चाहिए। कहा कि मेरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने में मात्र नौ दिन कम रह गए। मैं प्रदेशवासियों का भी धन्यवाद देना चाहता हूं। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के मुख्य कार्य भी गिनाए। कहा कि विशेषकर हमने महिलाओं के स्वरोजगार के लिए, बच्चों की शिक्षा के लिए और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बहुत काम किए। पार्टी अगर मुझे ये मौका न देती तो मैं यह कभी नहीं कर पाता। जिन्हें भी कल मौका मिलेगा वो इन योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। मेरी ओर से उनको शुभकामनाएं।
विज्ञापन


मीडिया के नेतृत्व परिवर्तन करने का कारण पूछने पर त्रिवेंद्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी फैसला होता है तो सामूहिक विचार के बाद ही होता है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर इशारा कर मीडिया से यह भी कहा कि आज अध्यक्ष जी से बात कीजिए, लेकिन भगत कुछ नहीं बोले। मीडिया के फिर पद से हटाने का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि इस सवाल के और अच्छे जवाब के लिए दिल्ली जाना होगा। त्रिवेंद्र ने यह भी जानकारी दी कि कल पार्टी मुख्यालय पर 10 बजे पार्टी विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें सब विधायक मौजूद होंगे। इसके बाद त्रिवेंद्र कुर्सी से उठ गए औरमीडियाकर्मियों को धन्यवाद कहते हुए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मंत्री मदन कौशिक, राज्यमंत्री धन सिंह रावत, विधायक हरबंश कपूर, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन समेत कई  विधायक मौजूद रहे।

कैबिनेट भंग, नया मुख्यमंत्री व मंत्रिपरिषद तय होने तक त्रिवेंद्र कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे
मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटे और शाम करीब चार बजे राजभवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को त्यागपत्र सौंप दिया। उनके त्यागपत्र के साथ ही कैबिनेट भंग हो गई है।





कल होगी विधायक दल की बैठक
इस बीच खबर है बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें शीर्ष नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे जा रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायकों से नए नेता के नाम पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों पर्यवेक्षक दिल्ली से देहरादून के लिए चल दिए हैं और शाम करीब 6 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे।

संघ के प्रचारक से सीएम पद तक ऐसे पहुंचे थे त्रिवेंद्र

- 1979 में त्रिवेंद्र सिंह रावत का राजनीतिक सफर शुरू हुआ था। इसी वर्ष त्रिवेंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।
- 1981 में संघ के प्रचारक के रूप में काम करने का उन्होंने संकल्प लिया।
- 1985 में देहरादून महानगर के प्रचारक बने।
- 1993 में वह भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री।
- 1997 में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बने।
- 2002 में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री बने। 
- 2002 में विधानसभा चुनाव में डोईवाला विधानसभा से विजयी हुए। 
- 2007 में डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए।
- भारतीय जनता पार्टी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। 
- 2017 में डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए।
-17 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए।

कब कब बदले गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री                                    कार्यकाल 
नित्यानंद स्वामी                 09 नवंबर 2000 से 29 अक्तूबर 2001
भगत सिंह कोश्यारी            30 अक्तूबर 2001 से 01 मार्च 2002
एनडी तिवारी                     02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007
भुवन चंद्र खंडूरी                 08 मार्च 2007 से 23 जून 2009
रमेश पोखरियाल निंशक       24 जून 2009 से 10 सितंबर 2011
भुुवन चंद्र खंडूरी                  11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012
विजय बहुगुणा                    13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
हरीश रावत                        1 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016 / 21 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2016 / 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017
त्रिवेंद्र सिंह रावत                18 मार्च 2017 से 09 मार्च 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed