फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand National Games Sports Minister told Officials will give live report from ground zero

National Games: ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट देंगे अधिकारी, दिनों नहीं अब घंटों के हिसाब से होगा काम

Mon, 20 Jan 2025 08:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2025 08:21 PM IST
सार

सभी जनपदों में आयोजन स्थलों पर वेन्यू मैनेजर पहुंच गए हैं। उन्हें आयोजन स्थल सौंपे जा रहे हैं। वेन्यू हैंड ओवर का ज्यादातर काम कर लिया गया है, बाकी जगहों पर 22 जनवरी की शाम तक काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand National Games Sports Minister told Officials will give live report from ground zero
बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की रिपोर्ट खेल अधिकारी अब ग्राउंड जीरो, यानी खेल स्थल से सीधे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए खेल मंत्री रेखा आर्या को करेंगे। खेल मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बचे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट एक या दो दिन में नहीं, बल्कि घंटों के हिसाब दें। 22 जनवरी की शाम तक सभी बचे काम पूरे करने को कहा है। लाइव रिपोर्ट में सभी जिला खेल अधिकारी जुड़े थे।

विज्ञापन


वेन्यू मैनेजर देंगे सौंदर्यीकरण को फाइनल टच
खेल मंत्री ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में आयोजन स्थलों पर वेन्यू मैनेजर पहुंच गए हैं। उन्हें आयोजन स्थल सौंपे जा रहे हैं। वेन्यू हैंड ओवर का ज्यादातर काम कर लिया गया है, बाकी जगहों पर 22 जनवरी की शाम तक काम पूरा हो जाएगा। वेन्यू मैनेजर ही आयोजन स्थलों का अंतिम सौंदर्यीकरण करके फाइनल टच देंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट ने यूसीसी की नियमावली को दी मंजूरी, सीएम धामी ने कहा-प्रदेश में जल्द किया जाएगा लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट खेल समाप्त होने तक जेई और एई आयोजन स्थल पर रुकेंगे
खेल मंत्री ने यह निर्देश भी दिए कि उनके जेई और एई आयोजन स्थल पर खेल समाप्त होने तक रुकेंगे, जिससे कभी भी जरूरत पड़ने पर उनसे काम लिया जा सके। पेयजल निगम व अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि आपका काम पूरा हो गया है तो तुरंत उस स्थान को पूरी तरह डीप क्लीन करके खाली करें। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान खेल मंत्री को जब अधिकारियों ने बताया कि बचा काम एक दिन या दो दिन में हो जाएगा तो मंत्री ने उनसे कहा कि अब दिनों में नहीं घंटों में समय बताएं कि कब तक यह सारा काम पूरा कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed