फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand National Games government increased honorarium of coaches changed expenditure of players

National Games: खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर...आवास और भोजन भत्ते बढ़े, संशोधित शासनादेश हुआ जारी

Fri, 22 Nov 2024 01:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Nov 2024 01:56 PM IST
सार

Uttarakhand National Games: खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि संशोधित शासनादेश से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हमारे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand National Games government increased honorarium of coaches changed expenditure of players
खेल मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को आवास के लिए 150 रुपये की जगह 850 रुपये प्रतिदिन भत्ता मिलेगा। इसी तरह पूरे दिन के भोजन के भत्ते को 250 रुपये से बढ़ाकर 480 रुपये किया गया है। इसके अलावा प्रशिक्षक, हाई प्रफोर्मेंस निदेशक, हेड प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक, स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग एक्सर्ट के मानदेय में भी संशोधन किया गया है।

विज्ञापन


खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो रहे हैं, लेकिन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अन्य इंतजामों से संबंधित भत्तों में कमी महसूस की जा रही थी। इसके मद्देनजर खिलाड़ी, कोच और सहायक प्रशिक्षक, खेल मैदान में उपकरण, खिलाड़ियों का यात्रा भत्ता आदि के व्यय में सरकार की ओर से संशोधन किया गया है।
विज्ञापन


बताया, संशोधित शासनादेश में सपोर्टिंग स्टाफ तैनात करने के व्यय का भी प्रावधान किया है। फिजियो का 60 हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता, मनोचिकित्सक के लिए 60 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा पोषण विशेषज्ञ नियुक्त होंगे, उनके लिए भी 60 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय होगा। 40 हजार रुपये प्रतिमाह पर मसाजर भी नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए पहले और अब भत्ते

- आवासीय व्यवस्था के तहत राशि को 150 से बढ़ा कर 800 रुपये प्रति खिलाड़ी व प्रशिक्षक किया गया है।
- भोजन भत्ता पहले 250 रुपये था। जिसे बढ़ाकर 480 रुपये किया गया है। 
- स्पोर्ट्स किट, ट्रैक सूट, खेल किट, शूज, मौजे और कैंप के लिए पहले की तरह पांच हजार रुपये ही रखा गया है। 
- उपकरण के लिए खेल सामग्री को 25 हजार से बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया गया है। 
- विविध व्यय जैसे (लेखन सामग्री, जलपान मैदान मार्किंग सामग्री, मैदान का अनुरक्षण) को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया गया है।  
- यात्रा भत्ता 1500 से बढ़ाकर दो हजार रुपये किया गया है।  
- हेड कोच का मानदेय 75 हजार से बढ़ाकर 1.25 लाख प्रतिमाह रुपये किया गया।
- सहायक प्रशिक्षक का मानदेय 40 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये किया गया।

Uttarakhand: प्राधिकरण गठित कर अगले वर्ष की यात्रा तैयारियों में जुटें, सीएम बोले-सभी हितधारकों की ली जाए राय

राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और उनके सामने आर्थिक चुनौती न आए, इसको लेकर भत्तों में परिवर्तन किया गया है। खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षक से लेकर सहायक स्टाफ तक मुहैया रहेंगे।
-रेखा आर्या, खेल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed