फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: More than 10 lakh students in 5500 schools will Join pariksha pe charcha program

परीक्षा पर चर्चा: उत्तराखंड में 10 लाख से ज्यादा छात्र जुड़ेंगे लाइव, संवाद के लिए दो छात्रों का हुआ नामांकन

Wed, 18 Jan 2023 10:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Jan 2023 10:48 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने कहा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से संवाद के लिए उत्तराखंड से दो बच्चों का नामांकन हुआ है। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम से जुड़ेंगें।

विज्ञापन
Uttarakhand: More than 10 lakh students in 5500 schools will Join pariksha pe charcha program
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा 27 जनवरी को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में राज्य के 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जो कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगे। 9 वीं से 12 वीं तक के इन छात्रों के लिए सभी विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। कार्यक्रम में राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों के छात्र भी जुड़ेगे।

विज्ञापन


सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से संवाद के लिए उत्तराखंड से दो बच्चों का नामांकन हुआ है। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम से जुड़ेंगें।
विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड को केंद्र सरकार से मिली 90 हजार से ज्यादा कोविशील्ड वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य के पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ता, शिक्षा, कला एवं संस्कृति से जुड़े महानुभाव, नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। राज्य के लगभग 5500 शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में यह कार्यक्रम संचालित होगा।


मंत्री ने कहा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को ध्यान में रखतेहुए 18 से 23 जनवरी तक परीक्षा पर चर्चा थीम से संबंधित कला एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताएं राज्य के 95 विकासखंड एवं 8 नगर निगमों में स्थित विद्यालयों में आयोजित होंगी।

इस प्रतियोगिता में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। 25 प्रतिभागियों को पारितोषिक एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed