फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update More than 90 thousand covishield vaccine received from central government

Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड को केंद्र सरकार से मिली 90 हजार से ज्यादा कोविशील्ड वैक्सीन

Wed, 18 Jan 2023 07:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Jan 2023 07:46 PM IST
सार

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया केंद्र सरकार से राज्य को 90,500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। सचिव ने सभी जिला चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वैक्सीन उपलब्ध होने पर टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update More than 90 thousand covishield vaccine received from central government
कोरोना वैक्सीन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में बूस्टर डोज लगाने के लिए केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 90 हजार से अधिक कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। इससे कोविड टीकाकरण के लिए वैक्सीन उपलब्ध होने पर स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है।

विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया केंद्र सरकार से राज्य को 90,500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। अल्माेड़ा को 4100, बागेश्वर को 1800, चमोली को 2400, चंपावत को 2000, देहरादून को 18900, हरिद्वार को 18400, नैनीताल को 8500, पौड़ी को 5000, पिथौरागढ़ को 4000, रुद्रप्रयाग को 1600, टिहरी को 3600, उत्तरकाशी को 1800 और ऊधमसिंह नगर को 18400 डोज उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


Joshimath: स्थायी विस्थापन के लिए पीपलकोटी में जमीन चिन्हित, पहले चरण में बसाए जाएंगे 125 से 130 परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने सभी जिला चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वैक्सीन उपलब्ध होने पर टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए। वर्तमान में पहली, दूसरी या बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले को आवश्यकता के अनुसार कोविड वैक्सीन और डोज वितरित की जाएगी।

बता दें कि प्रदेश में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जबकि वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके लाभार्थियों में 27 प्रतिशत को ही बूस्टर डोज लगी है। सरकार का फोकस शत प्रतिशत बूस्टर डोज लगाने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed