{"_id":"594b57274f1c1be67c8b46b5","slug":"uttarakhand-minister-rekha-arya-concentrate-on-women-empowerment","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण पर उत्तराखंड सरकार की एकमात्र महिला मंत्री का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण पर उत्तराखंड सरकार की एकमात्र महिला मंत्री का जोर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
रेखा आर्या
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास, पशुपालन और मत्स्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की एकमात्र महिला मंत्री हैं। महिला होने के नाते उनको महिला कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री पद का कार्यभार संभालते ही रेखा ने अपने विभाग से संबंधित कार्यालयों का अंधाधुंध निरीक्षण शुरू किया। गड़बड़ी मिलने पर जांच और कार्रवाई का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प की योजना बनाई है। वे पशुपालन और मत्स्य पालन के मार्फत से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती हैं। उनका मानना है कि पर्वतीय जनपदों से होने वाले पलायन को पशुपालन और मत्स्य पालन से महिलाओं को जोड़कर रोका जा सकता है। इसको लेकर जल्द खास योजना भी शुरू करने वाली हैं। प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उनके विभाग के कामकाज को लेकर उनसे अमर उजाला के मुख्य संवाददाता कृष्णेंदु कुमार ने बात की। मंत्री का दावा है कि उन्होंने अपने विभाग से संबंधी कार्ययोजना तैयार कर ली है, जिस पर अब अमल होगा। जब अमल होगा तो परिणाम भी सामने आएगा।
विज्ञापन
उपलब्धियों के दावे
-महिला सशक्तिकरण पर जोर।
-महिलाओं के लिए दीन दयाल उपाध्याय सामाजिक सुरक्षा कोष की स्थापना।
-कामकाजी महिलाओं के लिए रुद्रपुर में हॉस्टल के निर्माण कार्य शुरू कराया।
-आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति में सुधार का फैसला।
-आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक किया जाएगा। टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा
-आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से बेहतर क्वालिटी का पुष्टाहार उपलब्ध कराना
-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव, ताकि इसका लाभ सभी को मिल सके
-वेटनरी वैन की जल्द होगी लांचिंग।
-हर जिले में एक पशु सदन खोला जाएगा।
-महिलाओं के लिए बकरी पालन योजना का आगाज।
-महिलाओं के लिए मुर्गी पालन की योजना भी शुरू की जाएगी।
-मत्स्य पालन के लिए महिला जल कृषि समूह योजना होगी शुरू।
विजन डाक्यूमेंट
-विभिन्न स्तरों पर महिला कल्याण, सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
-महिलाओं के लिए 20 करोड़ की राशि से सामाजिक सुरक्षा फंड का गठन किया जाएगा।
-महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जाएगी।
-नारी निकेतन और महिला सुधार गृह में महिलाओं के शोषण को रोकने के होंगे उपाय।
-आंगनबाड़ी कार्यकत्री और भोजनमाताओं के मानदेय की समीक्षा कर वृद्धि की जाएगी।
-देहरादून और हल्द्वानी में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण।
-झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाली महिलाओं के लिए शौचालय का निर्माण
-पशुपालन और गो-पालन के लिए विशेष प्रयास कर श्वेत क्रांति की दिशा में पहल की जाएगी।
-पशु नस्ल सुधार कार्यक्रमों पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाया जाएगा।
-मछली पालन, मधुमक्खी पालन, भेड़-बकरी पालन, गो-वंश पालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।
अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी हमने हासिल कर रही है। अब इसको लेकर प्लानिंग की जा रही है। आने वाले दिनों में कई योजनाओं का आगाज होगा। अल्मोड़ा में वेटनरी वैन की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। इसके बाद इसे अन्य जनपदों में भी लागू किया जाएगा। पांच जुलाई को मत्स्य दिवस है। इस मौके पर महिला जल कृषि समूह योजना शुरू की जाएगी। पशुपालन और मत्स्य के माध्यम से पर्वतीय जनपदों से होने वाले पलायन को रोका जा सकता है। पर्वतीय जनपदों में अगर महिलाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध करा दिया तो पलायन अपने आप रुक जाएगा। महिलाओं के कल्याण के लिए भी अनेकों योजनाएं शुरू की जाएंगी। महिला सशक्तिकरण मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में लोगों के सामने बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
- रेखा आर्या, महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री
सरकार ने अभी तक सिर्फ वादा ही किया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए कुछ नहीं किया है। गरमी की छुट्टी में भी कटौती कर दी है। अभी सरकार भी नई हैं और मंत्री भी। हो सकता है आने वाले दिनों में मंत्री जी हम लोगों के लिए कुछ अच्छा करें। हम तो उनसे यही उम्मीद लगाए बैठे हैं।
- विभा, लोहारवाला
रेखा आर्या अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को लिए कई घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं पर अमल होती आंगनबाड़ी केंद्रों और कार्यकत्रियों की स्थिति में सुधार आएगा। हमें तो यही उम्मीद है कि आने वाले दिनों में महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री अच्छे फैसले लेंगे।
- बिरोजनी, डालनवाला