फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand medicine not pass standard exam

उत्तराखंड की ये दवाएं टेस्ट में हुईं फेल

Wed, 16 Apr 2014 02:10 PM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Apr 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand medicine not pass standard exam

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की कई दवाएं गुणवत्ता के मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इनके खिलाफ सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) के नई दिल्ली कार्यालय की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में जिन चार फर्मों की दवाएं कसौटी पर फेल हुई हैं, उनमें दो फर्म रुड़की (हरिद्वार), जबकि दो फर्म काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) में स्थित हैं।

सीडीएससीओ की नजर टेढ़ी

रुड़की की एप्पल फार्मूलेशंस की ओफोक्सो-ओजेड सस्पेंशन और जीएस फार्मास्यूटिकल्स की सीसी-जीओ एनएफ टैबलेट्स पर सीडीएससीओ की नजर टेढ़ी हुई है, जबकि काशीपुर की क्रिएटिव हेल्थ केयर की जेंकल टैबलेट्स और एरेगान रिमेडीज के आरएबी जेंटा इंजेक्शन के नाम इस सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल की कई फर्मों की दवाएं क्वालिटी मानकों पर खुद को खरा नहीं साबित कर सकीं।

पांवटा साहिब की लैबोरेट फार्मास्यूटिकल्स इंडिया की रेनिटिडिन टैबलेट्स समेत ओफ्लाक्सेसिन एंड आरनिडेजोल सस्पेंशंस इस कसौटी पर खरी नहीं उतरी हैं, जबकि बद्दी स्थित मैसर्स गाल्फा लैबोरेटरीज की लिवोसिट्रीजिन डिहाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स और मैसर्स इनोवा कैप टैब की रिनोस्टेट टैबलेट्स भी इसी श्रेणी में हैं। सोलन सीबी हेल्थ केयर की ओफोक्सो सस्पेंशन को भी इसी श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रिपोर्ट के आधार किया फेल
ऐसे (क्वालिटी, क्वांटिटेटिव स्टैंडर्ड प्रोसीजर) रिपोर्ट और बीईटी यानी बैक्टीरियल एंडोटाक्सिन रिपोर्ट के आधार पर दवा सैंपलों को फेल करार दिया गया है और इन्हें लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की वेबसाइट पर इस अलर्ट की कापी अटैच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed