फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Medal winning players will get horizontal reservation in jobs Raj Bhavan approves bill

Uttarakhand: पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी में मिलेगा चार फीसदी क्षैतिज आरक्षण, राजभवन ने विधेयक को दी मंजूरी

Sat, 16 Mar 2024 08:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 Mar 2024 08:42 PM IST
सार

Uttarakhand News: विधानसभा में विधेयक लाए जाने के बाद इसे मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था। राजभवन से मंजूरी मिलते ही यह कानून बन गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Medal winning players will get horizontal reservation in jobs Raj Bhavan approves bill
राज्यपाल गुरमीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा। विधानसभा से भेजे गए इसके विधेयक को राजभवन की मंजूरी मिल गई है। सरकार का मानना है कि इससे खिलाड़ियों का पलायन रुकेगा।

विज्ञापन


राज्य के खिलाड़ियों को नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की पूर्व में व्यवस्था की गई थी, लेकिन वर्ष 2013 में हाईकोर्ट ने इसके शासनादेश को रद्द कर दिया था। इसके बाद से खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए पूर्व में कार्मिक और न्याय विभाग की सहमति मिल गई थी।
विज्ञापन


विधानसभा में विधेयक लाए जाने के बाद इसे मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था। राजभवन से मंजूरी मिलते ही यह कानून बन गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नौकरी के लिए चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी की व्यवस्था से खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Lok Sabha Elections 2024: चुनाव को देखते हुए सचिवालय में बनाया कंट्रोल रूम, टोल फ्री और हेल्पलाइन नंबर जारी

निजी विवि संशोधन विधेयक भी मंजूर
उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक को भी मंजूरी मिल गई है। आम्रपाली विश्वविद्यालय को निजी विश्वविद्यालय के रूप में अधिनियम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed