फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Manisha Nigam and Gabbar Singh Bisht Received National Teachers Award In delhi

उत्तराखंड: मनीषा निगम और गबर सिंह बिष्ट को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 09:22 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर/कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर/कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 06 Sep 2026 09:22 AM IST
सार

मनीषा निगम का चयन शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नेशनल अवार्ड टू टीचर्स के लिए हुआ था। देशभर से चुने गए 21 शिक्षकों में वह शामिल थीं। यह पुरस्कार उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Manisha Nigam and Gabbar Singh Bisht Received National Teachers Award In delhi
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार लेते गबर सिंह बिष्ट और मनीषा निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका मनीषा निगम और पौड़ी जिले के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट को सम्मानित किया।

विज्ञापन


मनीषा निगम का चयन शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नेशनल अवार्ड टू टीचर्स के लिए हुआ था। देशभर से चुने गए 21 शिक्षकों में वह शामिल थीं। यह पुरस्कार उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है। इसमें प्रशस्ति-पत्र, 50 हजार रुपये और रजत पदक मिलता है। वहीं गबर सिंह बिष्ट को विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड से एकमात्र शिक्षक के रूप में यह सम्मान मिला। उन्होंने पौड़ी के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद में वर्ष 2003 से सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस:  मुरलीधर जगूड़ी...जिनकी आंखों से ओझल दुनिया, शिष्यों को सुरों की तालीम देकर देख ली पूरी कायनात
विज्ञापन
विज्ञापन


बिष्ट ने दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए नवाचार किए। उन्होंने गणित और विज्ञान जैसे विषयों को सरल बनाया। डिजिटल प्लेटफॉर्म, आईसीटी, ई-कंटेंट और गूगल मीट का प्रभावी उपयोग किया। कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई जारी रखने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्हें पहले राज्यपाल पुरस्कार और शैलेश मटियानी पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed