फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand-Manipur match today

उत्तराखंड-मणिपुर का मुकाबला आज

Tue, 01 Oct 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand-Manipur match today
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में मंगलवार को उत्तराखंड का चौथा मुकाबला मणिपुर के खिलाफ है। उत्तराखंड टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपने ग्रुप में अव्वल रहने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

पिछले मैच में पुडुचेरी के खिलाफ 172 रनों पर ढेर होने वाली उत्तराखंड टीम के धुरंधर इस मैच में फॉर्म में आने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रशंसक इस मैच में उत्तराखंड टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद जता रहे हैं। इस मैच में उत्तराखंड टीम में कोई बड़ा परिवर्तन होने की उम्मीद भी बेहद कम है। मैच तनुष क्रिकेट ग्राउंड में सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड का रिकॉर्ड बेहतर
उत्तराखंड टीम का टूर्नामेंट में रिकॉर्ड बेहतर है। उत्तराखंड के तीन में से सिर्फ एक ही मैच में निर्णय निकला है जिसमें उत्तराखंड विजयी रहा। दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। ऐसे में उत्तराखंड का मैच जीतने का प्रतिशत 100 फीसद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धपोला की खलेगी कमी
चोट लगने के कारण बाहर हुए उत्तराखंड टीम के मुख्य गेंदबाज दीपक धपोला के इस मैच में भी खेलने की उम्मीद बेहद कम है। धपोला को इस मैच में भी आराम दिया जा सकता है। ऐसे में धपोला जैसे उत्तराखंड के सबसे सफल तेज गेंदबाज की कमी जरूर खलेगी। असम के खिलाफ हुए उत्तराखंड के मैच में भी देखा गया था कि असम के बल्लेबाजों ने उत्तराखंड के तेज गेंदबाजों की जमकर क्लास ली थी।
आज के मुकाबले
उत्तराखंड बनाम मणिपुर, तनुष क्रिकेट ग्राउंड,
नगालैंड बनाम मेघालय, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
सिक्किम बनाम चंडीगढ़, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर
नोट : सभी मैच सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed