फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lokayukta only in document

घोषणा पत्र तक सिमटी कांग्रेस की ‘प्रतिबद्धता’, न लोकायुक्त बना न घोटाले खुले

Wed, 14 Dec 2016 11:27 AM IST
राकेश खंडूड़ी/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Dec 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand lokayukta only in document
हरीश रावत - फोटो : Self

आसन्न विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड कांग्रेस अपने नए विजन डाक्यूमेंट के साथ मैदान में उतरेगी। मगर नये और लुभावने वादों को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही कांग्रेस को पिछले घोषणा पत्र का भी हिसाब देना है। बेशक मुख्यमंत्री हरीश रावत घोषणा पत्र पर 70 फीसद अमल हो जाने का दावा कर रहे हैं, मगर सच्चाई यह है कि कांग्रेस घोषणा पत्र के अपने पहले ही वादे को पूरा नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य के मतदाताओं से मितव्ययी, भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह शासन की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। लेकिन उसकी ये प्रतिबद्धता फिलहाल घोषणा पत्र तक सिमटती नजर आ रही है। पिछले पांच साल में सरकार न तो लोकायुक्त बना सकी न भ्रष्टाचार के मामलों में कार्यवाही कर सकी। जिन घोटालों की जांच पूरी हो चुकी है, उन पर भी सरकार कुंडली मारकर बैठी है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय तो नब्बे प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो जाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन लोकायुक्त की तैनाती और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के सवाल पर वह भी ठिठक जाते हैं। इस सवाल पर उनका कहना है कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखे हैं। सरकार निश्चिततौर पर कार्यवाही करेगी। मजेदार बात यह है कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के वादे पर सरकार फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकायुक्त की तैनाती को लेकर प्रक्रिया आरंभ की। मगर लोकायुक्त के लिए भेजे गए पैनल में एक नाम ऐसा भेज दिया, जिस पर विवाद गहराने से प्रक्रिया ही लटकी हुई है। चुनाव में भाजपा राज के जिन घोटालों को कांग्रेस ने चुनावी मुद्दा बनाया था, उनकी जांच कभी की पूरी चुकी है, लेकिन अब तक इनका खुलासा नहीं हो पाया है। उलटे मौजूदा सरकार खुद जमीन, शराब और खनन से जुड़े कथित घोटालों को लेकर सवालों में आ गई है।

पहेली बन गए ये घोटाले
मौजूदा कांग्रेस सरकार भी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की तर्ज पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्यवाही से बची है। नतीजा यह है कि कथित घोटाले पहेली बन गए हैं। खासतौर पर सिटुर्जिया बायो केमिकल लिमिटेड प्रकरण, लघु जल विद्युत परियोजनाओं का विवादास्पद आवंटन, महाकुंभ 2010 के कार्य, तराई बीज विकास निगम की कार्यप्रणाली, 2010 में आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में कथित घोटाले व केंद्रीय योजनाओं में अनियमितता की जांच पहले रिटायर्ड आईएएस केआर भाटी को सौंपी गई।

भाटी के इस्तीफे के बाद 28 मार्च 2013 को जांच रिटायर आईएएस विपिन चंद्र त्रिपाठी को सौंप दी गई। त्रिपाठी आयोग ने सभी मामलों की जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। लेकिन आज तक सरकार ने रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है।


19 को बैठक, नवप्रभात ने 14 को बुलाई
घोषणा पत्र समिति की बैठक 19 दिसंबर को होनी है, लेकिन प्राथमिक तैयारियों को लेकर समिति के संयोजक नव प्रभात ने 14 दिसंबर को बैठक बुलाई है। इसकी पुष्टि करते हुये नवप्रभात ने कहा कि बैठक में लोगों से बातचीत करेंगे। पिछले घोषणा पत्र की समीक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अधिकार समिति का नहीं है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने समिति की बैठक को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 19 को पार्टी प्रभारी अंबिका सोनी घोषणा पत्र समिति की बैठक लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed