फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024 Plan ready for 75 percent voting in state

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में 75 फीसदी मतदान के लिए योजना तैयार, वोटरों को ऐसे किया जाएगा जागरूक

Wed, 20 Mar 2024 07:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Mar 2024 07:50 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने व मतदाता जागरूकता को लेकर अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 83 लाख 21 हजार 207 मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024 Plan ready for 75 percent voting in state
xमीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता करती संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान के लिए योजना तैयार की गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि इसके लिए बूथ स्तर तक का मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने व मतदाता जागरूकता को लेकर अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 83 लाख 21 हजार 207 मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए 13 फरवरी 2024 से एक कैलेंडर भी तैयार किया गया है। इसके लिए मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली, स्लोगन लेखन में अब तक 16 हजार गतिविधियां आयोजित की जा चुकी हैं। जिसमें अभी तक छह लाख 55 हजार मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। लगभग 5700 मैराथन और रैली का आयोजन भी मतदाता जागरूकता के लिए किया गया है, जिसमें लगभग 72 हजार मतदाताओं ने हिस्सा लिया। भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के लिए भी मतदाता जागरूकता के लिए प्रदेश में 25 हजार आयोजन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग तेज, विकासनगर में 31 लाख की स्मैक के साथ बरेली के दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार

जनवरी माह में मतदाता पंजीकरण के लिए मिशन मोड में कैंप लगाए गए, अब तक मतदाता पंजीकरण के लिए 15 हजार 232 कैंप लगाए जा चुके हैं। नारी निकेतन, वृद्धाश्रम, शिक्षण संस्थानों में मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए गए। राज्य में 18 से 19 वर्ष के एक लाख 45 हजार प्रथम बार के मतदाताओं को जोड़ा गया है, जिन्हें वोटर आईडी कार्ड भेजा जा रहा है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बंसल ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में करीब 61.5 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसे बढ़ाकर 75 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है। बूथ लेवल पर मतदाताओं को लाने के लिए हर जिले में बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है। प्रदेश में मंगलवार को दिनभर में 2290 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया। अब तक 5800 को मुचलका पाबंद किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed