{"_id":"65fac89cff03f7ffff040725","slug":"dehradun-vikasnagar-news-two-drug-peddlers-from-bareilly-arrested-with-smack-worth-rs-31-lakh-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग तेज, विकासनगर में 31 लाख की स्मैक के साथ बरेली के दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग तेज, विकासनगर में 31 लाख की स्मैक के साथ बरेली के दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार
Wed, 20 Mar 2024 05:05 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:05 PM IST
सार
Dehradun News: पुलिस कर्मियों को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जिस पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया। जिस पर दोनों भागने लगे। पकड़ने पर दोनों के पास से स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
विकासनगर में पुलिस ने 104 ग्राम स्मैक के साथ यूपी के बरेली के दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया। बरामद चरस की बाजारी कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों से बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान फुरकान निवासी निकट राजा पब्लिक स्कूल फरकपुर थाना फरीदपुर बरेली और मोहम्मद फरमान निवासी ग्राम नौगांव थाना फरीदपुर बरेली के रूप में हुई।
विज्ञापन
खुलासा करते हुए एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि लोक सभा चुनाव को देखते हुए सभी थाना चौकी प्रभारियों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसे देखते हुए सेलाकुई पुलिस ने थाना प्रभारी शैंकी कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जिस पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया। जिस पर दोनों भागने लगे।
विज्ञापन
Badrinath Highway: शिवानंदी-घोलतीर के बीच हादसा, खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चालक समेत दो की मौत
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों बरेली के रहने वाले हैं। जल्दी पैसा कमाने के लालच में वे अलग-अलग स्थानों पर मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। वे औद्योगिक क्षेत्र और शिक्षण संस्थानों के आस-पास स्मैक बेचा करते थे। जहां मादक पदार्थों के मुंह मांगे दाम मिल जाते हैं। वे बरेली से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर उसे फुटकर में ऊंचे दाम पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं।