फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Congress leaders want Rahul gandhi and Priyanka star campaigners

Election 2024: उत्तराखंड के लिए कांग्रेस ने तय नहीं की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल और प्रियंका की डिमांड

Fri, 29 Mar 2024 10:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Mar 2024 10:25 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद समेत अन्य नेताओं की चुनावी रैली कराई जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Congress leaders want Rahul gandhi and Priyanka star campaigners
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तय नहीं की है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी चाहते हैं कि उनके संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की चुनावी रैली कराई जाए।

विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव प्रचार में 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। साथ ही भाजपा प्रत्याशियों की मांग पर केंद्रीय नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं चुनावी रैली के कार्यक्रम तय किए हैं। वहीं, कांग्रेस में स्टार प्रचारक तय नहीं हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया 'मेरे विकास का दो हिसाब' अभियान, गांव-गांव जाएंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद समेत अन्य नेताओं की चुनावी रैली कराई जाए। प्रदेश कांग्रेस वार रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी ने बताया कि जल्द ही पार्टी हाईकमान स्टार प्रचारकों की सूची जारी करेगा।

प्रदेश कांग्रेस ने बनाई मीडिया समन्वय समिति

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मीडिया समन्वय समिति की घोषणा कर दी। राजीव महर्षि को समिति का मुख्य समन्वयक बनाया गया। जबकि समिति में कुल 16 सदस्य होंगे। राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया समन्वय समिति का एलान किया।

समिति में मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, धीरेंद्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना, सुरेंद्र कुमार, नवीन जोशी, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला, प्रदीप जोशी, प्रिया थापा, शीशपाल सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, राजेश चमोली, विशाल मौर्य, आशीष नौटियाल, मोहन लाल समिति के सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed