फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress started Mere Vikas Ka Do Hisab campaign regarding elections from village to village

Uttarakhand: चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया 'मेरे विकास का दो हिसाब' अभियान, गांव-गांव जाएंगे कार्यकर्ता

Fri, 29 Mar 2024 08:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Mar 2024 08:37 PM IST
सार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मेरे विकास का दो हिसाब अभियान शुरू कर केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार से विकास का हिसाब मांगा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress started Mere Vikas Ka Do Hisab campaign regarding elections from village to village
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ''मेरे विकास का दो हिसाब'' अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस गांव-गांव जाकर मोदी सरकार के 10 साल के विकास का हिसाब मांगेगी। अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मेरे विकास का दो हिसाब अभियान शुरू कर केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार से विकास का हिसाब मांगा है। भाजपा चुनाव में विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने देश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर भाजपा पर जनता की ओर से जवाब मांगने का निर्णय लिया है। भाजपा ने हर चुनाव में जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह किया। प्रदेश की जनता विकास का हिसाब चाहती है।
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में इस बार 83 लाख से अधिक मतदाता, कल जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बचने को भाजपा रास्ता ढूंढ रही है। जोशी ने बताया कि प्रदेश की पांच लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के 70 विधानसभाओं में इस अभियान को मजबूती से चलाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 10 सालों में किए विकास पर जवाब मांगेगी। पिछले चुनाव में भाजपा ने कालाधन वापस लाने पर 15-15 लाख देंगे, दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन प्रदेश की जनता इस चुनाव में भाजपा के जुमलों पर भरोसा नहीं करेगी।

इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, व्यापारी के मुद्दों को उठाएगी। कांग्रेस ने सवाल किया देश में बेरोजगारों की संख्या 83 प्रतिशत युवा क्यों हैं। 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं। बड़े पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ माफ किया गया। लेकिन देश के किसान कर्ज से आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी कब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed